scorecardresearch
 

Film Wrap: बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी का निधन, धुरंधर ने तोड़ा बाहुबली का महारिकॉर्ड

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. इन दिनों कार्तिक आर्यन और श्रीलीला, अनुराग बसु की फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. अब सेट से इनकी फोटो भी वायरल हो रही है.

Advertisement
X
बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन (Photo: ITG)
बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन (Photo: ITG)

रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड की सबसे मचअवेटेड फिल्म धुरंधर ने राजामौली की फिल्म बाहुबली का महा-रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है.

मुश्किल में अनीत पड्डा की बहन, विवाद के बाद सोशल मीडिया से हुई गायब, धुरंधर फैंस ने इतनी सुनाई खरी खोटी!
सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा के विवादित बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. फिल्मों को ‘प्रोपेगेंडा’ बताने के बाद उन्हें भारी आलोचना झेलनी पड़ी और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स तक डिलीट कर दिए. 

धुरंधर 2 ने तोड़ा बाहुबली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड! मेकर्स ने आदित्य धर को दी बधाई
एस.एस.राजामौली की 'बाहुबाली 2' ने जो रिकॉर्ड नॉर्थ अमेरिका में बनाया था, उसे 'धुरंधर 2' ने तोड़ दिया है. इस बात से 'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर बेहद खुश दिखे हैं. उन्होंने X पर आदित्य धर की टीम को बधाई दी है.

कश्मीर की वादियों में दिखे कार्तिक आर्यन और श्रीलीला, सेट से लीक हुई फोटोज!
इन दिनों कार्तिक आर्यन और श्रीलीला, अनुराग बसु की फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. शूटिंग के बीच दोनों की फोटो वायरल हो रही है. ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कहानी में कश्मीर का अहम रोल होने वाला है. 

ग्लोबल स्टेज पर प्रियंका चोपड़ा हुईं इग्नोर? वायरल दावों से भड़का क्रिएटर, सुनाई खरी-खरी
प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया. यूजर्स का दावा था कि सिंगर दुआ लिपा उन्हें इग्नोर कर रही हैं.  

Advertisement

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन, शूटिंग के दौरान डूबने से हुआ हादसा
फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि एक सीरियल की शूटिंग के दौरान दीघा में उनकी मौत हो गई.  सूत्रों के मुताबिक, वह दीघा के तलसारी में समुद्र में चले गए और फिर पानी में डूब गए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement