'घर के कपड़ों' में करीना ने पति-ननद संग की क्रिसमस पार्टी, सैंडो-लोवर में दिखा नो-मेकअप लुक

24 Dec 2025

Photo: Instagram/@sakpataudi

क्रिसमस से पहले ही पटौदी परिवार में जश्न का माहौल बन गया है. सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसकी झलक एक्ट्रेस की ननद सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की.

Photo: Instagram/@sakpataudi

तस्वीरों में सोहा, सैफ और करीना अपने बच्चों तैमूर, जेह और इनाया के साथ क्रिसमस ट्री डेकोरेट करते नजर आ रहे हैं. जहां बच्चे अपने क्रिसमस ट्री डेकोरेट करने में बिजी दिखे, वहीं सोहा उनकी मदद कर रही हैं.

Photo: Instagram/@sakpataudi

इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान करीना कपूर खान के सिंपल, नो-मेकअप और कम्फर्टेबल होम लुक ने खींचा. अक्सर ग्लैमरस और फैशनेबल अवतार में नजर आने वाली करीना इन तस्वीरों में बिल्कुल सिंपल लुक में दिखीं.

Photo: Instagram/@sakpataudi

घर के अंदर सजाए गए बड़े से क्रिसमस ट्री के पास खड़ी करीना कपूर इस बार किसी ग्लैमरस अवतार में नहीं, बल्कि सैंडो और लोवर में बेहद सिंपल लुक में दिखीं.

Photo: Instagram/@sakpataudi

उन्होंने क्रिसमस वीक की शुरुआत ब्लैक विदआउट स्लीव्स सैंडो और प्रिंटेड लोवर पहनकर की. उन्होंने इस लुक की सादगी बनाए रखने के लिए जरा भी मेकअप नहीं किया हुआ था.

Photo: Instagram/@sakpataudi

करीना ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला रखा. जहां एक्ट्रेस रिलैक्स्ड आउटफिट में दिखीं, वहीं सैफ अली खान भी नाइट रोब में दिखाई दिए.

Photo: Instagram/@sakpataudi

एक तस्वीर में सैफ अली खान की मां और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी नजर आईं, जो सोहा के साथ बैठकर मुस्कुराती दिखीं.

Photo: Instagram/@sakpataudi

शर्मिला टैगोर को ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहने देखा गया, जिसमें वो हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं.

Photo: Instagram/@sakpataudi

सोहा की बात करें तो उन्होंने पीच कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम पहनकर अपने लुक को क्लासी और कंफर्टेबल रखा.

Photo: Instagram/@sakpataudi

Read Next