जोस बटलर (Jos Buttler) सीमित ओवरों के क्रिकेट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. बटलर दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं. वह पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए खेलते थे. घरेलू क्रिकेट में वह लंकाशायर का प्रतिनिधित्व करते हैं. इससे पहले वे समरसेट के लिए खेल चुके हैं. बटलर इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स सहित कई ट्वेंटी 20 लीग में खेल चुके हैं. बटलर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं. खासकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में. वह 2019 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम में शामिल थे. उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 2022 आईसीसी टी20 विश्व कप जीता है.
बटलर ने 2011 में अपना टी20ई डेब्यू, 2012 में अपना वनडे डेब्यू और 2014 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था.
उन्हें जून 2022 में इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया. बटलर ने 2022 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की जीत के लिए कप्तानी की, टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए शीर्ष स्कोरर भी रहे.
वह इयोन मोर्गन के बाद इंग्लैंड के दूसरे सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. वनडे में सातवें विकेट के लिए आदिल राशिद के साथ 2015 के इंग्लैंड दौरे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 177 रन की साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड है.
वह टी20ई में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और टी20ई शतक बनाने वाले केवल पांच अंग्रेजों में से एक हैं. विकेटकीपर के रूप में, उनके नाम वनडे और टी20ई दोनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा आउट होने का इंग्लैंड का रिकॉर्ड है.
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 14,833 रन पूरे किए. रिकॉर्ड बनाने के बाद बटलर ने कहा कि भविष्य में उनका यह रिकॉर्ड भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं. उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है.
Jos Buttler Most T20 Runs Record: इंग्लैंड के स्टार बैटर जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. बटलर ने कीरोन पोलार्ड को इस मामले में पछाड़ दिया है.
जोस बटलर ने विराट कोहली की दरियादिली का एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया है. उन्होंने विराट से One8 क्रिकेट शूज की एक जोड़ी मांगी थी. विराट ने बिना किसी हिचकिचाहट के उन्हें शूज गिफ्ट कर दिए.
रोहित शर्मा ने जोस बटलर को अपनी साइन की हुई टीम इंडिया की नंबर 45 जर्सी गिफ्ट की. बटलर ने इस खास तोहफे को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि रोहित उनके ऑल टाइम फेवरेट खिलाड़ियों में से एक है
विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला लगातार आग उगल रहा है. अब जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम की है. जोस बटलर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया.
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में केएल राहुल को नंबर-6 पर भेजने के फैसले पर पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत भड़क उठे. उन्होंने गौतम गंभीर पर संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ भी अन्याय करने का आरोप लगाया.
साउथम्प्टन में जोस बटलर और हैरी ब्रूक की बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर ना सिर्फ इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने भी नए सिरे से लिख दिए.
India (IND) vs England (ENG): नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड की टीम्स आमने-सामने हुईं. भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में अब 0-2 से पीछे है. नॉटिंघम टी20 में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह धराशायी हो गई.
India vs England, 2nd T20I 2026: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड की टीम्स आमने-सामने हुईं. भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर भी अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी.
Vaibhav Sooryavanshi out: भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने शुरुआत में दो शानदार छक्के लगाकर आत्मविश्वास दिखाया, लेकिन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप कर दिया. वैभव 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. इसी मैच में वह भारत के सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल क्रिकेटर भी बने.
India vs England 1st T20I Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड अपनी पारी शुरू नहीं कर सका. अब दोनों टीमें शनिवार को मैनचेस्टर में दूसरा टी20 खेलेंगी.
वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर संशय जरूर है, लेकिन इंग्लैंड ने उनके खिलाफ पूरी तैयारी कर ली है. जोस बटलर ने खुलासा किया कि उन्होंने गेंदबाजों को पहले ही आगाह कर दिया है कि वैभव पहली ही गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश कर सकते हैं. वहीं इंग्लैंड में वैभव का यूथ क्रिकेट रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है.
IPL 2026 Final Highlights Bengaluru vs Gujarat: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने पहले गुजरात को 155 रन पर रोक दिया. इसके बाद टीम ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीत ली. विराट कोहली और रसिख सलाम जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे.
गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर IPL 2026 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया. शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने CSK की बल्लेबाजी तहस-नहस कर दी. इस जीत के साथ गुजरात टॉप-2 फिनिश के बेहद करीब पहुंच गया.
Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad IPL: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हुईंं. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 82 रनों से शानदार जीत हासिल की. अंकतालिका में गुजरात अब आरसीबी को पछाड़ पहले पायदान पर आ चुकी है.
9 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं दरअसल मैच के बाद जोस बटलर ने वैभव को अपना बल्ला गिफ्ट किया ये पल काफी खास था क्योंकि वो दुनिया के सबसे खतरनाक T20 बल्लेबाजों में शामिल हैं
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को अपना बल्ला गिफ्ट किया. यह पल वैभव सूर्यवंशी के लिए काफी खास था.
आईपीएल 2026 का 37वां मैच 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटन्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया.धोनी इस मुकाबले में भी नहीं खेल रहे थे.
कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर 17 अप्रैल को आईपीएल में हार झेलनी पड़ी. उसे गुजरात की टीम ने हराया.इस मुकाबले में हार के बावजूद कोलकाता टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर-19 में 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटन्स से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जॉस बटलर को कैसे रोका जाए. इस मैदान पर बटलर का रिकॉर्ड मजबूत है और अगर उन्हें शुरुआत में लय मिल गई तो वह तेजी से मैच का रुख बदल सकते हैं.