विराट कोहली के एक गिफ्ट ने जीत लिया बटलर का दिल, VIRAL हुआ Insta पोस्ट

26 July 2026

By: AajTak Sports

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए वनडे मैच के बाद इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने विराट कोहली से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया.

Photo: Instagram/josbuttler

जोस बटलर ने बताया कि वह काफी समय से विराट के One8 क्रिकेट शूज के बारे में सुन रहे थे.

Photo: X/one8world

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और जैकब बेथेल ने उन्हें बताया था कि ये शूज खिलाड़ियों के लिए बेहद आरामदायक और शानदार हैं.

Photo: Instagram/one8world

इसके बाद बटलर ने मौका मिलते ही लॉर्ड्स वनडे के बाद विराट से मुलाकात की, और मुस्कुराते हुए विराट से कहा कि अगर संभव हो तो उन्हें भी One8 शूज की एक जोड़ी चाहिए.

Photo: Getty

बटलर के मुताबिक, विराट ने उनकी बात सुनते ही बिना किसी हिचकिचाहट के हामी भर दी.

Photo: Instagram/one8world

उन्होंने न तो कोई सवाल किया और न ही इंतजार करवाया. कुछ ही समय बाद विराट की ओर से बटलर के लिए One8 क्रिकेट शूज की नई जोड़ी भेज दी गई.

Photo: Instagram/one8world

बटलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूज की तस्वीर शेयर करते हुए @one8world को टैग भी किया.

Photo: Instagram/josbuttler

बटलर इस सरप्राइज से काफी खुश नजर आए और उनकी यह बात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Photo: X/Screengrab

Read Next