10 May 2026
Photo: PTI
राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में बल्ले से तूफानी प्रदर्शन कर रहे हैं.
Photo: BCCI
जहां एक तरफ उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी फैन्स का दिल जीत रही है, वहीं अब मैदान के बाहर उनका आत्मविश्वास भरा अंदाज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Photo: BCCI
शनिवार (9 मई) को गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं.
Photo: BCCI
दरअसल मैच के बाद जोस बटलर ने वैभव को अपना बल्ला गिफ्ट किया. यह पल काफी खास था, क्योंकि दुनिया के सबसे खतरनाक T20 बल्लेबाजों में शामिल बटलर का यह सम्मान युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी बात मानी गई.
Photo: Screengrab/@rajasthanroyals
वहां मौजूद किसी शख्स ने वैभव से कहा कि उन्हें बल्ले पर जोस बटलर का ऑटोग्राफ भी ले लेना चाहिए. इस पर वैभव ने तुरंत आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा, 'खेलना है, साइन नहीं कराना है.'
Photo: Screengrab/@rajasthanroyals
देखें वीडियो
Video: rajasthanroyals
उनका यह वन-लाइनर कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वैभव के इस जवाब ने फैन्स को बेहद प्रभावित किया.
Photo: BCCI
सिर्फ 15 साल की उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी मैदान पर और मैदान के बाहर आत्मविश्वास दिखा रहे हैं, उसने क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी प्रभावित किया है.
Photo: BCCI
वैभव सूर्यवंशी यह रवैया साफ दिखाता है कि वह खुद को सिर्फ एक युवा खिलाड़ी नहीं, बल्कि आने वाले समय का बड़ा स्टार मानते हैं.
Photo: BCCI
इस पूरे पल में बटलर और वैभव के बीच शानदार बॉन्डिंग भी देखने को मिली. जहां बटलर के खास गिफ्ट ने फैन्स का दिल जीता, वहीं वैभव के बेखौफ जवाब ने सबको प्रभावित किया.
Photo: Screengrab/@rajasthanroyals