भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (4 जुलाई) दूसरा मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा. जबकि मुकाबले की पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी. इस मुकाबले में सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं. ये देखना होगा कि 15 साल के वैभव इस मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर पाते हैं या नहीं.
बता दें कि दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया था, जो बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. अब इस मुकाबले में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरी हैं. भारत-इंग्लैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की. जबकि इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते. एक मैच का नतीजा भी नहीं निकला. यानी आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है.
भारत vs इंग्लैंड (h2h)
कुल टी20I मैच: 31
भारत ने जीते: 18
इंग्लैंड ने जीते: 12
बेनतीजा: 1
भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग.
भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद और सोनी बेकर