भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (7 जुलाई) खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. इस मुकाबले में सबकी निगाहें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं. वैभव ने अपने डेब्यू मुकाबले में 10 बॉल पर 14 रन बनाए थे. 'बेबी बॉस' अब इस मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.
इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. वो मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर आयोजित हुआ था. वहीं मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित मुकाबले में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम के लिए ये मुकबला काफी महत्वपूर्ण है. भारत-इंग्लैंड टी20 मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए...
टी20 क्रिकेट मे भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत हासिल की. जबकि इंग्लिश टीम को 13 मैचों में सफलता हाथ लगी. एक मुकाबले का नतीजा भी नहीं निकला. कुल मिलाकर आंकड़ो में 'मेन इन ब्लू' का पलड़ा अंग्रेजों के खिलाफ भारी रहा है.
भारत vs इंग्लैंड (हेड टू हेड)
कुल टी20I मैच: 32
भारत ने जीते: 18
इंग्लैंड ने जीते: 13
बेनतीजा: 1
नॉटिंघम टी20I में भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती.
मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग.