scorecardresearch
 

'यह केएल राहुल के साथ घोर अन्याय है...', गौतम गंभीर पर भड़के श्रीकांत, संजू-वैभव का भी किया जिक्र

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में केएल राहुल को नंबर-6 पर भेजने के फैसले पर पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत भड़क उठे. उन्होंने गौतम गंभीर पर संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ भी अन्याय करने का आरोप लगाया.

Advertisement
X
लॉर्ड्स वनडे में केएल राहुल को निचले क्रम पर भेजने पर गौतम गंभीर पर श्रीकांत का फूटा गुस्सा (Photo: Reuters)
लॉर्ड्स वनडे में केएल राहुल को निचले क्रम पर भेजने पर गौतम गंभीर पर श्रीकांत का फूटा गुस्सा (Photo: Reuters)

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में भारत की हार के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तीखा हमला बोला है. 

श्रीकांत ने लॉर्ड्स में केएल राहुल को बल्लेबाजी क्रम में नंबर-6 पर भेजने के फैसले को 'घोर अन्याय' बताया है. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'जैसे आपने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ किया, अब वैसा ही केएल राहुल के साथ भी कर रहे हैं. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय राहुल जैसे बल्लेबाज को नंबर-6 पर भेजना समझ से परे है. क्या राहुल नंबर-6 या 7 के बल्लेबाज हैं? यह उनके साथ घोर अन्याय है.' 

यह भी पढ़ें: खाकी में चमके DSP सिराज, DGP को दिया खास तोहफा, अफसर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

श्रीकांत ने आगे कहा, 'भारत को उस मैच में जोस बटलर जैसी भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी. लेकिन ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जल्दी आउट हो गए. अगर केएल राहुल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आते, तो वह विराट कोहली के साथ वैसी ही साझेदारी निभा सकते थे जैसी उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में कई बार की थी. राहुल आसानी से रन गति बढ़ाने की क्षमता रखते हैं. लेकिन उन्हें तब बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जब मैच लगभग भारत के हाथ से निकल चुका था. आखिर वह अक्षर पटेल के साथ 15 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाते हुए टीम को कैसे जीत दिला सकते थे?'

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर बड़ा अपडेट, खेलमंत्री अमीनुल हक ने 'स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी' का छेड़ा सुर

388 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया लॉर्ड्स वनडे 27 रनों से हार गया था. इस हार के कारण भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज भी हार गया.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल ने भारत के लिए कई मुश्किल रन चेज जिताए हैं. अगर उन्हें नंबर-4 पर भेजा जाता तो वह विराट कोहली के साथ साझेदारी बनाकर मैच को अंत तक ले जा सकते थे.

यह भी पढ़ें: वैभव को निहारता रहा नन्हा फैन, क्यूट मोमेंट वायरल, VIDEO

लेकिन जब राहुल बल्लेबाजी करने आए, तब तक रन रेट बहुत बढ़ चुका था और उन पर बेवजह दबाव था. श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट पर लगातार बल्लेबाजी क्रम बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास प्रभावित होता है. इससे पहले भी संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इस्तेमाल को लेकर टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हो चुकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement