झांसी (Jhansi) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है. झांसी लोक सभा के अंतर्गत चार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं(Jhansi, Assembly Constituency). इस शहर से तीन प्रमुख राजमार्ग गुजरते हैं - राष्ट्रीय राजमार्ग 27, राष्ट्रीय राजमार्ग 39 और राष्ट्रीय राजमार्ग 44.
झांसी का इतिहास गौरवशाली है. सन् 1842 में यहां के राजा गंगाधर राव ने मणिकर्णिका से शादी की थी. विवाह के बाद मणिकर्णिका को नया नाम लक्ष्मी बाई दिया गया, जिन्होंने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ सेना का नेतृत्व किया था. उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता के कारण अपना जीवन बलिदान कर दिया और अपनी वीरता के कारण ‘झांसी की रानी’ और ‘मर्दानी’ के नाम से विख्यात हो गईं. उनके जीवन पर आधारित कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं (Queen of Jhansi).
झांसी, जो कभी बुंदेलखंड का एक अभिन्न हिस्सा था, उनकी कई परंपराओं और रीति-रिवाजों को वर्तमान में भी देखा जा सकता है. हालांकि, मुगल और मराठा झांसी के लोगों की संस्कृति पर प्रभाव डालते हैं, क्योंकि दोनों राजवंशों ने शहर का इतिहास रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बुंदेली रीति-रिवाजों, परंपराओं और सांस्कृतिक मानदंडों के साथ झांसी की अपनी एक अलग पहचान है. इन सभी कारणों से, झांसी को 'गेटवे टू बुंदेलखंड' भी कहा जाता है (Gate way to Bundelkhand).
झांसी में कई दार्शनिक स्थल हैं जैसे, झांसी का महल, रानी महल, महाराज गंगाधर राव की छतरी और उत्तर प्रदेश सरकार म्यूजियम या झांसी म्यूजियम प्रमिख हैं(Jhansi Tourist Places).
यूपी के झांसी में बिजौली स्थित बंद खदान में पति-पत्नी के शव मिले. 6 साल की बेटी ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान पिता मां को खदान तक ले गए, धक्का देने के बाद खुद भी कूद गए.
झांसी में बेजुबान चूहे के साथ क्रूरता का 47 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि युवकों ने उसे रस्सी से लोहे के गेट पर बांधा, पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और आग लगा दी. वीडियो में चूहा छटपटाता नजर आ रहा है. लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
झांसी में 19वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल श्वान प्रतियोगिता में 17 रेलवे जोन के 73 प्रशिक्षित श्वान हिस्सा ले रहे हैं. किसी ने आग की लपटों के बीच छलांग लगाई, तो किसी ने छिपी वस्तुओं की तलाश की. 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में ट्रैकिंग, विस्फोटक और नशीले पदार्थों की पहचान करने की क्षमता परखी जाएगी.
झांसी में 19वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल श्वान प्रतियोगिता का आगाज हुआ. देश के 17 रेलवे जोन से आए 73 प्रशिक्षित श्वानों ने ट्रैकिंग, विस्फोटकों की पहचान और हैरतअंगेज करतबों से सबको चौंकाया. प्रतियोगिता में आरपीएफ की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन भी किया जाएगा. वीडियो में जानें ये प्रतियोगिता क्यों खास.
झांसी में इकलौते बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली. मौत से पहले बनाया वीडियो. वीडियो में बोला- 'पापा, पैसे अपने पास रखो, अब मैं माँ के पास जा रहा हूं..' 16 साल पहले मां ने भी आग लगाकर जान दी थी. घटना से परिवार में मचा कोहराम. पढ़ें पूरी खबर...
झांसी में शादी के महज तीन महीने बाद एक बैंक मैनेजर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मौत हो गई. मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.
झांसी में शादी के तीन महीने बाद 28 वर्षीय मुस्कान की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह रेलवे में जेई की परीक्षा की तैयारी के लिए मायके आई थी. पिता ने पति नीलेश पर हत्या का शक जताया है. पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में महिला कमरे में गिरती दिख रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
झांसी में पुलिस लाइन के सामने नग्न प्रदर्शन और हंगामे के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने यातायात रोका, राहगीरों से अभद्रता की और गाड़ियों के बोनट पर चढ़ गए. रोकने पर पुलिस से भी भिड़ गए. विवाद किन्नर समाज की प्रमुख बब्ली मौसी और अंशिका के गुट के बीच बताया जा रहा है.
Jhansi Crime News: झांसी के रक्सा में प्रैक्टिकल में नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार. एसपी सिटी ने दी जानकारी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
झांसी में कक्षा 9 की एक छात्रा की मौत के मामले में परिजनों ने तीन लड़कों पर परेशान करने और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. चाचा के मुताबिक, शिकायत करने पर छात्रा के चचेरे भाई से भी मारपीट की गई थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
झांसी के लक्ष्मण अहिरवार की मौत के मामले में कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. 2010 में ‘राखी का इंसाफ’ शो में लक्ष्मण को नपुंसक कहे जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने और मौत का मामला सामने आया था. लक्ष्मण के मामा बलवीर ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा है और अब न्याय मिलने की उम्मीद है.
झांसी में बांदव समिति द्वारा 166वीं पारंपरिक बंगाली दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जल और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है. इसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं.
झांसी की बांदव समिति में 1861 से बंगाली रीति-रिवाजों के साथ दुर्गा पूजा की परंपरा निभाई जा रही है. 166वें आयोजन में चंडी पाठ, आगमनी गान और धुची नृत्य आकर्षण हैं. विसर्जन के बाद मिट्टी और पानी के दोबारा उपयोग का प्रयास किया जाता है. समिति पूजा के साथ जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश भी दे रही है.
झांसी की एक अदालत ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला 2010 में उनके टीवी शो 'राखी का इंसाफ' के एक प्रतिभागी की मौत से जुड़ा है.
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन झांसी में सीजन का पहला गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया. एएस इवेंट के तहत एक स्थानीय होटल में हुए इस आयोजन में करीब एक हजार महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया. छोटी बच्चियों की आरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई.
झांसी की महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों और सरकार की मदद से प्लांट लगाकर आंगनवाड़ी का राशन तैयार करने का काम शुरू किया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रही हैं.
झांसी के भोजला गांव में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं टेक होम राशन (THR) प्लांट के जरिए आत्मनिर्भर बन रही हैं. सरकारी मदद और अपनी बचत से शुरू हुए इस प्लांट में आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए पोषण आहार तैयार होता है. महिलाओं की कमाई से परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चों की पढ़ाई में सुधार आया है.
झांसी में कानपुर हाईवे पर एक व्यक्ति का शव दो दिन तक वाहनों के नीचे कुचलता रहा. सड़क मरम्मत के काम के चलते किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी. रविवार को घर लौटे बेटे को पिता के लापता होने की जानकारी मिली. तलाश के दौरान चप्पल और कपड़ों से पहचान हुई. शव को सड़क से खुरचकर निकाला गया.
झांसी के मऊरानीपुर में काली सरकार के नाम से मंदिर में रह रहे कथित बाबा की पहचान लूट के आरोपी के रूप में हुई है. हरदोई पुलिस उसे कई सालों से तलाश रही थी. झांसी और हरदोई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस के मुताबिक, वह नाम बदलकर संत बनकर रह रहा था और इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी, कौशांबी के कड़ा धाम में मां शीतला, प्रयागराज के अलोप शंकरी मंदिर और झांसी के पंचकुइया मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया.
CJP Delhi Protest Impact: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच देशव्यापी हड़कंप. भोपाल से बेंगलुरु तक सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; कई ट्रेनें रद्द, नूंह में नेता हाउस अरेस्ट और दिल्ली बॉर्डर्स पर लगा भारी जाम. पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट.