हिना खान (Hina Khan) टेलीविजन इंडस्ट्री की एक जानी मानी कलाकार हैं. उनको टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका ने पहचान दिलाई. वह कुछ हिंदी फिल्मों भी अभिनय कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनके हजारों फैन-फॉलोअर्स हैं. वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्हें तीन आईटीए पुरस्कार, तीन भारतीय टेली पुरस्कार और सात स्वर्ण पुरस्कारों सहित कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं.
जून 2024 में पता चला कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है. वो कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस खबर को शेयर किया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका इलाज शुरू हो चुका है (Hina Khan Breast Cancer).
इससे पहले भी उन्होंने फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 8 में बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं.
हिना खान रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8 और बिग बॉस 11 में उपविजेता रही थी. इसके बाद उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका चौबे का नकारात्मक किरदार निभाया था. 2020 ओटीटी प्लैटफॉर्म पर शुरुआत करते हुए उन्होंने वेब सीरीज डैमेज्ड 2' में गौरी बत्रा का रोल निभाया था.
उनका जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर में एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनके पिता असलम खान हैं. उनका एक छोटा भाई आमिर खान है, जो एक ट्रैवल एजेंसी कंपनी के मालिक हैं. हिना ने 2009 में गुड़गांव के सीसीए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पूरा किया.
Hina Khan Ladakh Travel Tips: हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल हाल ही में अभिनव शुक्ला और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक के साथ लद्दाख ट्रिप पर गए थे, जहां से उन्होंने अपनी कई बेहतरीन फोटोज भी शेयर की थी. अपनी लेटेस्ट पोस्ट में हिना खान ने अपनी एक्सपीरियंस शेयर किया है और बताया है कि लद्दाख सिर्फ मजाक नहीं है, वहां पर जाने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
रुबीना दिलैक और हिना खान इन दिनों लद्दाख की खूबसूरत वादियों में वेकेशन मना रही हैं. माइनस डिग्री तापमान के बीच नुब्रा वैली में ऊंट की सवारी से लेकर बौद्ध मोनेस्ट्री दर्शन तक, उनकी इस खुशनुमा फैमिली ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं.
हिना खान लद्दाख के थिकसे मोनेस्ट्री में साधुओं के बीच बैठकर मेडिटेशन करती नजर आईं. कैंसर से जंग के बाद एक्ट्रेस का ये आध्यात्मिक अंदाज चर्चा में है. इससे पहले वह 17,582 फीट ऊंचे खारदुंग ला पास भी पहुंची थीं.
मॉडल-एक्टर आसिम रियाज ने टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस रुबीना दिलैक और हिना खान को आंटी कहकर विवाद खड़ा कर दिया है. इससे पहले भी आसिम बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में विवादों में रह चुके हैं. एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने भी रिश्ते में धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया था. आइए जानते हैं कि आसिम कैसे टीवी के बैड बॉय बनते जा रहे हैं.
आमिर खान की तीसरी शादी को भले ही कई दिन बीत चुके हैं, मगर एक्टर की तीसरी शादी अभी भी ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है. रुबीना दिलैक और हिना खान अपने नए यूट्यूब शो पर आमिर खान की शादी पर चर्चा करती दिखीं.
हिना खान और शिल्पा शिंदे का 9 साल के बाद एक बार फिर आमना-सामना हुआ. लॉक अप में हिना बतौर गेस्ट बनकर आई थीं, और उन्होंने शिल्पा पर कई सारे आरोप लगाए. इसपर भाभीजी एक्ट्रेस भी जमकर बरसी थीं.
रुबीना दिलैक ने बताया कि पति अभिनव शुक्ला ने एक मूवी में रोमांटिक सीन्स किए थे. इन्हें देखने के बाद उनका दिल दुखा था. जानें ऐसा क्या हुआ.
'4POV' पर क्लाइमेट चेंज के बारे में बात करते हुए अभिनव शुक्ला ने दावा किया कि पोर्न देखने से ग्लोबल वार्मिंग में काफी बढ़ोतरी होती है. उन्होंने बताया कि इसका बहुत बड़ा कार्बन फुटप्रिंट होता है, जिससे रुबीना दिलैक हैरान रह गईं.
हिना खान और रुबीना दिलैक ने टीवी के विवादित मुद्दों पर एक पैनल बैठाया है, जिसमें दोनों के पति भी शामिल हैं. पैनल में दोनों एक्ट्रेस आकांक्षा-गौरव और शिल्पा शिंदे को लेकर बात करती दिखीं. इसके लिए दोनों को काफी ट्रोल किया जा रहा है.
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हिना खान और अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि लोग उनकी स्थिति को जाने बिना राय बना लेते हैं. उन्होंने कास्टिंग काउच, एंटी-वुमन टैग और इंडस्ट्री की सच्चाई पर भी खुलकर बात की.
सालों की मेहनत के बाद हिना ने सिर्फ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाई, बल्कि शोहरत और दौलत भी कमाई. आज एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं.
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अगर सच बोल दिया जाता तो एक जान बच सकती थी. जानिए क्या है पूरा मामला और हिना ने क्या कहा.
कुछ दिन पहले हिना खान एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सारी बातें कर रही थीं. उन्हें फेक केस करने पर दोषी घोषित कर रही थीं. मगर अब अचानक हिना ने शिल्पा के सपोर्ट में एक बात लिखी है, जिसे पढ़कर आप भी कहेंगे कि इनका रिश्ता क्या कहलाता है?
टीवी एक्ट्रेस हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनके फैंस और शुभचिंतकों ने ही उन्हें इस खास मौके की याद दिलाई. अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए हिना ने इशारा किया कि वह और रॉकी अपनी सालगिरह के बारे में लगभग भूल ही गए थे.
शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में 11 साल पहले प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण केस करने का खुलासा किया है. उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर उनके खिलाफ कड़ी सजा की मांग की जा रही है.
शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई हैं. दोनों एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष मार रही हैं. हिना ने अब ये मामला पीएम मोदी तक पहुंचा दिया है. जानें कैसे.
शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' वाली लड़ाई शुरू हो चुकी है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रही हैं. शिल्पा ने हिना को उनके मामले में दखल ना देने की बात कही. जिसके बाद अब हिना ने शिल्पा के वीडियो पर हैरानी जताई है.
झूठे हैरेसमेंट आरोप कबूलने के बाद ट्रोल हो रहीं शिल्पा शिंदे ने बिना नाम लिए हिना-पूजा को करारा जवाब दिया है. निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उकसाया न जाए, क्योंकि वो आज भी कई बातें साबित कर सकती हैं.
शिल्पा शिंदे जमकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं. प्रोड्यूसर पर फेक हैरेसमेंट केस करने पर हिना खान ने एक्ट्रेस को लताड़ लगाई है. हिना ने शिल्पा को आईना दिखाया है.
कैमरे पर अच्छा दिखने के लिए कई एक्ट्रेसेस बेहद मुश्किल बॉडी-ट्रांसफॉरमेशन से होकर गुजरती हैं. शहनाज गिल, सुरभि चंदना, निया शर्मा समेत कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने खुद को फिट बनाए रखने के लिए कई टिप्स अपनाई हैं और वो कारगर भी साबित हुई.
खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन 15 जल्द टीवी पर आने वाला है. इस बार शो में बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा, फराहना भट्ट और हर्ष गुज्जर जैसे सेलेब्स हिस्सा लेंगे.