हनुमान अंश (Hanuman Ansh) हिंदी भाषा की धार्मिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. इसकी कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और उनसे जुड़ी आध्यात्मिक घटनाओ पर आधारित है. नीम करौली बाबा को महाराज जी के नाम से भी जाना जाता है.
फिल्म का निर्माण स्वंभु मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, रागिनी एस, नम्रता जी एस और अनुप्रिया ए नगर ने किया है. फिल्म में चंदन आनंद और शोभिनव सत्य मुख्य भूमिकाओ में नजर आते हैं. इनके साथ निखिल दुबे, उदयसिंह राजपूत, पूर्णिमा तिवारी और मनीष चौधरी सहित कई कलाकार शामिल हैं.
हनुमान अंश की पटकथा और संवाद विशाल चतुर्वेदी ने लिखे हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी विशाल बावा ने संभाली है. फिल्म का संपादन शंख राजाध्यक्षा ने किया है. साउंड डिजाइन का काम शिशिर चौसालकर ने संभाला है, जबकि साउंड से जुड़े अन्य काम मयूर मोहनन की टीम ने किए हैं. फिल्म के वीएफएक्स की जिम्मेदारी पंकज वशिष्ठ ने संभाली है.
साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म की कहानी बीसवी सदी के शुरुआती दौर के भारत की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है. इसमें लक्ष्मण दास नाम के एक तेरह साल के बालक की कहानी दिखाई गई है. मां की मृत्यु के बाद वह अपने घर ब्रज से निकल जाता है. वह आध्यात्मिक मार्ग की तलाश में अलग अलग स्थानो पर घूमता है और साधना करता है.
लक्ष्मण दास राजकोट के एक वैष्णव मंदिर में भी पहुंचता है. वहां के महंत उसकी परीक्षा लेते हैं, लेकिन वह किसी तरह के आराम या प्रशंसा की इच्छा नहीं दिखाता. इसके बाद वह मंदिर से निकलकर लंबे समय तक अलग अलग स्थानो पर ध्यान और साधना करता रहता है.
कहानी में आगे लक्ष्मण दास से जुड़ी कई घटनाए दिखाई जाती हैं. एक घटना में वह बिना टिकट यात्री ट्रेन के प्रथम श्रेणी के डिब्बे में पहुंच जाता है. अंग्रेज अधिकारी उसे ट्रेन से उतार देता है. उसके उतरने के बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ती. बाद में लक्ष्मण दास को वापस बुलाया जाता है और वह रेलवे से जुड़ी कुछ मांग रखता है.
फिल्म में इसी घटना को नीम करौली स्टेशन के निर्माण से जोड़ा गया है. आगे चलकर लक्ष्मण दास को नीम करौली बाबा के नाम से जाना जाता है. फिल्म का शीर्षक हनुमान अंश उनके हनुमान भक्ति से जुड़ा है. फिल्म में उनके जीवन, साधना और सेवा से जुड़ी घटनाओ को कहानी का आधार बनाया गया है.
हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद उत्तराखंड के लोकदेवता गोलू देवता की कहानी पर आधारित फिल्म बाला गोरिया नवंबर में रिलीज होगी. ये फिल्म धार्मिक आस्था, न्यायप्रियता और लोककथाओं पर आधारित है.
'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या ने 'इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2026' में कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ की, जिन्होंने कॉकपिट पर हमले के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया था.
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की रफ्तार भले ही धीमी हो रही हो, लेकिन यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. थिएटर्स में 'दृश्यम 3' के सामने भी ये फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है.
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं. इन 9 हफ्तों में फिल्म का कारोबार 328 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. इस बीच डायरेक्टर अपनी सिंगिंग को लेकर चर्चा में है.
‘हनुमान अंश’ की पाइरेसी पर शोभिनव सत्य का पुराना वीडियो वायरल है. एक्टर ने ऑनलाइन फिल्म देखने वालों से अपील की, लेकिन ‘पाप’ वाले बयान पर ट्रोल हो गए.
संगीतकार धीरेंद्र मुलकलवार की ‘हनुमान अंश’ तक पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है. कैंची धाम की यात्रा के बाद उन्हें फिल्म का ऑफर मिला. इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में उन्होंने इसका खुलासा किया.
Kainchi Dham: उत्तराखंड का कैंची धाम इन दिनों श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रहा है. सोशल मीडिया और हालिया फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद के बाद आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है. हालांकि, बढ़ती भीड़ के साथ ट्रैफिक, कचरे और सोशल मीडिया के लिए फोटो-वीडियो बनाने को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं.
प्रेमानंद महाराज के बाद कैंची धाम का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. रश्मि देसाई से 'हनुमान अंश' तक, क्या आस्था अब सोशल मीडिया का नया ट्रेंड बन गई है?
ऋचा चड्ढा ने फिल्म हनमान अंश की सफलता पर रिएक्ट किया है. 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा कमा गई, ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा कि धार्मिक फिल्में अक्सर चलती हैं.
फिल्म हनुमान अंश की पूरी टीम नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं, जहां लीड एक्टर शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करोली महाराज के दरबार में शीश नवाया.
2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब ये फिल्म तेलुगू भाषा में रिलीज होने के लिए तैयार है.
फिल्म हनुमान अंश की टीम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिली. इस अवसर पर पहाड़ी संस्कृति का जश्न मनाया गया, जिसमें सीएम धामी समेत सभी ने झोड़ा डांस किया और ढोल बजाया.
फिल्म हनुमान अंश के वायरल 'पार्वती' गाने में ईरान से आई एक्ट्रेस अग्नि अग्यारी ने भी काम किया था, जिन्हें अब एक नई पहचान मिल चुकी है. वो मानती हैं कि उनका भारत से पुर्नजन्म का नाता रहा है, शायद इसलिए उन्हें इतना प्यार मिल रहा है.
'हनुमान अंश' के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से अपील की है कि कैंची धाम जाने से पहले वे वहां के हालात के बारे में जानकारी ले लें. उनकी यह अपील ऐसे समय में आई है जब भारी भीड़, लंबे ट्रैफिक जाम और नीम करोली बाबा में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण उत्तराखंड के इस धाम और आस-पास की सड़कों पर दबाव बढ़ गया है.
बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 तो धुआंधार कमाई कर रही है, मगर उसके सामने आठ हफ्तों से चली आ रही हनुमान अंश भी अपना दम दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही. शनिवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की, और सबको हैरान किया.
नीम करौली बाबा पर बनी बायोपिक 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ रहे हैं. इस बीच नैनीताल स्थित उनके प्रसिद्ध 'कैंची धाम' भक्तों का सैलाब उमड़ गया है.
करीब 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में 414 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि क्या सीक्वल का बजट बढ़ेगा और फिल्म में VFX या AI का कितना इस्तेमाल होगा.
मिर्जापुर द मूवी के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' की अपनी-अपनी जगह है. उन्होंने कहा कि इनकी साथ-साथ मिली कामयाबी यह दिखाती है कि बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों और दर्शकों के लिए भी गुंजाइश है.
हनुमान अंश की सफलता के बाद फैंस को नीम करोली बाबा पर सीरियल भी देखने को मिलेगा. सोनी टीवी ने शो की अनाउंसमेंट की है. हालांकि अभी स्टारकास्ट को लेकर खुलासा नहीं हुआ है.
‘हनुमान अंश’ के वायरल गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ से मशहूर हुए सुनील लोधी की आंखों के इलाज में अनुप्रिया नगर मदद करेंगी. सीएम मोहन यादव भी इलाज में मदद का भरोसा दे चुके हैं.
अनुप्रिया ने इंटरव्यू में अपने फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार का नाम लिया था. उनके जवाब को फिल्म के सीक्वल से जोड़ दिया गया. अब प्रोड्यूसर ने साफ कहा है कि उन्होंने अक्षय को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा.