दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना (Delhi Laxmi Yojana) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता देने की बात कही गई है.
राशि दो तरीकों से दी जाएगी 1,500 रुपये महिला के RD या FD खाते में जमा होंगे और 1,000 रुपये CBDC वॉलेट में मिलेंगे, और दूसरे तरीके में पूरे 2,500 रुपये RD या FD खाते में जमा किए जा सकते हैं.
RD/FD खाते में जमा पैसा 31 जुलाई 2029 तक लॉक रहेगा. तीन साल पूरे होने के बाद महिला को ब्याज सहित पूरी रकम मिलेगी.
योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें बताई गई हैं जिनमें एक परिवार से केवल एक महिला को लाभ मिलेगा, परिवार की सबसे अधिक उम्र वाली पात्र महिला को पहले मौका मिलेगा, महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, महिला के पास दिल्ली में कम-से-कम 10 साल से रहने का प्रमाण होना चाहिए.
बात करें आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजोम की तो आधार कार्ड, दिल्ली वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, दिल्ली में 10 साल से रहने का पता प्रमाण, DBT से जुड़ा सक्रिय बैंक खाता, वैध मोबाइल नंबर, और पासपोर्ट साइज फोटो लगेंगे.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकारी वेबसाइट- dly.delhi.gov.in पर Apply कर सकते हैं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली लक्ष्मी योजना के जरिए महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 9 लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
Delhi Lakshmi Yojna Application Process: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त जारी करेंगी. इसके लिए घर बैठे कुछ आसान स्टेप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.