scorecardresearch
 

रोनाल्डो के लिए मोहम्मद सिराज का भावुक पोस्ट वायरल, पुर्तगाल के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर छलका दर्द

पुर्तगाल के FIFA वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज ने अपने पसंदीदा फुटबॉलर रोनाल्डो के लिए इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा की. उनका यह संदेश दुनिया भर के उन लाखों प्रशंसकों की भावनाओं को भी बयां करता है, जिन्होंने पुर्तगाल की हार के बाद सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के समर्थन में पोस्ट साझा किए.

Advertisement
X
रोनाल्डो के लिए सिराज का भावुक पोस्ट (Photo: Reuters)
रोनाल्डो के लिए सिराज का भावुक पोस्ट (Photo: Reuters)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पुर्तगाल के बाहर होने के बाद फुटबॉल महानायक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक भावुक पोस्ट साझा की है. 

7 जुलाई (मंगलवार) को डलास स्टेडियम में राउंड ऑफ-16 मुकाबले में स्पेन से 0-1 की हार के साथ पुर्तगाल का FIFA वर्ल्ड कप 2026 का सफर समाप्त हो गया है.

रोनाल्डो के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले सिराज ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक मैच कभी भी किसी खिलाड़ी की महानता तय नहीं कर सकता. आपने करोड़ों लोगों को सपने देखना सिखाया है और आपकी विरासत हमेशा अमर रहेगी.'

Mohammad Siraj Instagram Story for Ronaldo

सिराज ने आगे कहा, 'रोनाल्डो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और कभी हार न मानने की सोच के प्रतीक हैं. उन्होंने लिखा कि दुनिया भर के करोड़ों फैन्स की तरह वह भी हमेशा अपने आदर्श के साथ खड़े रहेंगे.'

यह भी पढ़ें: अधूरा रह गया सबसे बड़ा सपना... वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका क्रिस्टियानो रोनाल्डो का दर्द, रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान

Advertisement

सिराज ने कभी भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रति अपनी दीवानगी नहीं छिपाई. भारतीय तेज गेंदबाज अक्सर विकेट लेने के बाद रोनाल्डो के मशहूर 'Siuuu' सेलिब्रेशन को दोहराते हैं. उनका ट्रेडमार्क जंप और लैंडिंग वाला अंदाज क्रिकेट मैदान पर भी कई बार देखने को मिला है.

41 साल के रोनाल्डो ने भी पुर्तगाल की हार के बाद भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और उन्हें अपने करियर पर गर्व है.

हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि 2026 उनका आखिरी फीफा वर्ल्ड कप था, लेकिन इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास पर अंतिम फैसला बाद में लेंगे. सिराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट और फुटबॉल के प्रशंसक उनके इस भावुक ट्रिब्यूट की जमकर सराहना कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement