बलिया (Ballia) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है. बलिया लोक सभा के अंतर्गत पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Ballia Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बलिया की जनसंख्या लगभग 32 लाख है और इसका क्षेत्रफल 2,981 वर्ग किमी है. हर एक वर्ग किलोमीटर में 1,087 लोग रहते हैं (Ballia Population).
इस जिले की 70.94 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 81.49 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 59.75 फीसदी है (Ballia Literacy). इस जिले का लिंग अनुपात 937 है (Ballia Sex ratio).
बलिया एक प्राचीन शहर है जहां भारत के कई महान साधु और संत जैसे वाल्मीकि, भृगु, दुर्वासा के आश्रम बलिया में स्थित थे. यह शहर कभी कौशल साम्राज्य का एक भाग हुआ करता था. साथ ही यह राजा बलि की धरती मानी जाती है. उन्हीं के नाम पर इसका नाम बलिया पड़ा (Ballia History).
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय बलिया के क्रांतिकारियों ने चित्तू पांडे के नेतृत्व में बलिया को आजाद कराया था साथ ही, स्वतंत्र सरकार की स्थापना कर ली गई थी. भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में अपने उल्लेखनीय योगदान के वजह से यह जिला बागी बलिया (Rebel Ballia) के नाम से भी जाना जाता है.
यह जिला गंगा और घाघरा नदी के बीच के जलोढ़ मैदान में स्थित है. यहां मुख्य रूप से चावल, जौ, मटर, ज्वार-बाजरा. दाल, तिलहन और गन्ना उगाया जाता है (Ballia Crops).
बलिया की इस भूमि ने देश को कई दिग्गज व्यक्ति दिए हैं. सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे बलिया जिले के नगवां गांव में जन्में थे. प्रख्यात हिंदी साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी, परशुराम चतुर्वेदी, ज्ञानपीठ पुरस्कृत केदारनाथ सिंह, अमरकांत, लोकनायक नाम से प्रसिद्ध जय प्रकाश नारायण, भारत के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर यहीं से थे और फिल्म अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी बलिया के ही हैं (Ballia Personalities).
यहां की प्रथमिक स्थानीय भाषा भोजपुरी (Bhojpuri) है.
'बागी बलिया' की धरती महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी चित्तू पांडेय की जन्मस्थली, महर्षि भृगु की तपस्थली, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सियासत और ऐतिहासिक ददरी मेले तक की कई कहानियां समेटे है. जिले की सात विधानसभा सीटों का चुनावी गणित, स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत और स्थानीय संस्कृति जानने के लिए पढ़िए बलिया जिले की प्रोफाइल.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. अलग-अलग जिलों में स्नातक और शिक्षक सीटों के वोटिंग प्रतिशत में बड़ा अंतर देखने को मिला. अब 27 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर सबकी नजर है.
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और कांठ इलाके में तेंदुओं की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. 3 अगस्त से चल रहे रेस्क्यू अभियान में अब तक 26 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं. 8 अक्टूबर को बहापुर बलिया गांव में 26वां तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ. इसी गांव में तेंदुए के हमलों में 3 लोगों की जान जा चुकी है. वन विभाग 46 पिंजरों, कैमरा ट्रैप और ड्रोन से निगरानी कर रहा है.
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सियासी विरासत संभालने वाले उनके बेटे नीरज शेखर को बीजेपी द्वारा राज्यसभा का टिकट न दिए जाने से 37 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब बलिया का यह चर्चित घराना संसद के किसी भी सदन में मौजूद नहीं होगा. ऐसे में सवाल है कि आखिर क्या हुआ कि चंद्रशेखर परिवार का सियासी वर्चस्व टूट गया?
Ballia News: बलिया में जितिया व्रत से पहले मडुआ (रागी) का आटा खाने से 50 से अधिक महिलाएं और बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार. जिला अस्पताल में भर्ती. DM ने दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र के छोटे से गांव से निकलकर छात्र राजनीति, जेपी आंदोलन और करीब 24 महीने की जेल से होते हुए विधानसभा तक पहुंचे रामगोविंद चौधरी का निधन हो गया. आठ बार विधायक रहे चौधरी ने मंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक की जिम्मेदारी संभाली. लखनऊ में इलाज के दौरान उनके निधन से समाजवादी राजनीति में एक लंबा अध्याय खत्म हो गया.
बलिया के रसड़ा में 17 सितंबर को 65 साल की महिला और उसकी 22 साल की दृष्टिबाधित बेटी की हत्या कर दी गई थी. महिला के पति 70 साल के रामचीज गुप्ता ने पुलिस से कहा था कि अज्ञात लोगों ने दोनों की हत्या की है. लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो कहानी पलट गई. पुलिस के मुताबिक, रामचीज ने ही दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.
यूपी के बलिया में मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया है. यहां सराय भारती गांव में मां का शव घर के अंदर मिला, जबकि 22 साल की बेटी की लाश घर से कुछ दूरी पर धान के खेत में पड़ी थी. दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की आशंका है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से तलाक और गुजारा-भत्ता का मामला बलिया फैमिली कोर्ट में चल रहा है। सुनवाई के दौरान बयान दर्ज कराने के लिए पवन सिंह के पेश न होने पर कोर्ट ने 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
बलिया के डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने दिव्यांग युवती ज्योति की परेशानी को समझते हुए उसके घर पहुंचकर बैटरी चालित ट्राई साइकिल दी. आने-जाने की दिक्कत के कारण 8वीं के बाद उसकी पढ़ाई छूट गई थी. अब DM ने स्कूल में दाखिला कराने का निर्देश दिया है, जिससे शिक्षक बनने का उसका सपना फिर से उम्मीदों के साथ आगे बढ़ सके.
यूपी के बलिया में एक भैंस का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. राजेश कुमार वर्मा ने अपनी भैंस 'बसंती' का चौथा जन्मदिन मनाया. गुब्बारों से सजावट हुई, सिर पर 'Happy Birthday' की कैप पहनाई गई, गले में फूलों की माला डाली गई और सामने दो-दो केक रखे गए. केक काटकर बसंती को खिलाया गया और गांव वालों ने तालियां बजाकर बधाई दी.
बलिया की 7 साल की दिव्यांग बच्ची रागिनी के संघर्ष की खबर मीडिया में प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला प्रशासन और कई संस्थाओं ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं. सीएम राहत कोष से इलाज की व्यवस्था के साथ-साथ बिटिया को आर्थिक सहायता और ट्राइसाइकिल भी मिल गई है.
बलिया के बड़गांव में राजेश कुमार वर्मा ने अपनी भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया. गुब्बारों से सजावट, सिर पर Happy Birthday कैप और गले में माला पहनाकर केक काटा गया. जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग राजेश के पशु प्रेम की तारीफ कर रहे हैं.
बलिया में एक पैर से 400 मीटर कूदकर स्कूल जाने वाली 7 साल की मासूम रागिनी का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मदद का हाथ बढ़ाया है. बुधवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने उसके घर पहुंचकर दो ट्राईसाइकिल, किताबें, खिलौने और चॉकलेट दिए.
बलिया के दिघेड़ा की 7 साल की रागिनी हादसों और गरीबी की बेड़ियों को तोड़ते हुए एक पैर से कूदकर स्कूल पढ़ाई करने जाती है. परिजनों और प्रिंसिपल ने कृत्रिम पैर तथा ट्राईसाइकिल की गुहार लगाई है, जिसके बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दिव्यांग अधिकारी और डॉक्टरों की टीम भेजकर मदद का आश्वासन दिया है.
उत्तर प्रदेश के बलिया की 7 साल की रागिनी सड़क हादसे में एक पैर से लाचार है, लेकिन पढ़ाई का जज्बा कायम है. बैसाखी या ट्राईसाइकिल के बिना वह 400 मीटर दूर स्कूल एक पैर पर कूदकर जाती है. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने मदद का भरोसा दिया है.
यूपी में मूसलाधार बारिश और नदियों के उफान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. सीतापुर में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गाजीपुर में दो बच्चियां गंगा में बह गईं. बलिया, वाराणसी और चित्रकूट सहित कई जिलों में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है.
बलिया की रसड़ा सीट से तीन बार बसपा विधायक रहे दिवंगत उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस युकेश सिंह की राजनीति में आधिकारिक एंट्री हो गई हैय बसपा अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ की अहम बैठक में उन्हें पहली पंक्ति में जगह देकर पार्टी का नया 'ठाकुर Gen-Z चेहरा' बनाने और 2027 के सियासी समीकरण साधने का बड़ा संदेश दिया है.
बलिया रेलवे स्टेशन पर GRP ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट राहुल कुमार राम को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. बिहार के भागलपुर निवासी 28 वर्षीय राहुल के बैग से चेकिंग के दौरान दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुईं.
यूपी के बलिया में गंगा नदी में रुद्राभिषेक की पूजा सामग्री विसर्जित करने गए पति-पत्नी डूब गए. नहाते समय पत्नी इंदु देवी के गहरे पानी में समाने पर पति ओम प्रकाश दुबे उन्हें बचाने गए और दोनों बह गए. पुलिस ने पत्नी का शव बरामद कर लिया है, जबकि पति की तलाश में NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है.
बलिया के सिकंदरपुर में बिना तलाक दूसरी शादी करने पहुंचे पति को पहली पत्नी ने चौराहे पर पकड़कर पीट दिया. 2018 की शादी का मामला कोर्ट में लंबित है. पत्नी ने दूसरी शादी रोकने की मांग की, जबकि पति तलाक होने का दावा कर रहा है.