ए आर रहमान
ए आर रहमान का पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान (Allah Rakha Rahman) है (Full Name of AR Rahman). वह एक भारतीय फिल्म संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, गायक और गीतकार हैं. रहमान मुख्य रूप से भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल और हिंदी फिल्मों और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में काम करते हैं.
2010 में भारत सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया (AR Rahman Padma Bhushan). रहमान के पुरस्कारों में छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो एकेडमी पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक बाफ्टा पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, पंद्रह फिल्मफेयर पुरस्कार और सत्रह फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण शामिल हैं (AR Rahman Awards).
रहमान ने शुरू में विज्ञापनों और भारतीय टेलीविजन चैनलों के लिए विभिन्न वृत्तचित्रों (Documentaries) और जिंगल के लिए स्कोर तैयार किए हैं. रहमान का फिल्म-स्कोरिंग करियर 1990 के दशक की शुरुआत में तमिल फिल्म रोजा के साथ शुरू हुआ था, जो अपने इन-हाउस स्टूडियो पंचथन रिकॉर्ड इन में किया था (AR Rahman Debut).
एआर रहमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें 'मैं वापस आऊंगा' का मजाक उड़ाया गया था क्योंकि इसमें 'पाकिस्तान को बिना आतंकवादियों और सीक्रेट एजेंटों के दिखाया गया था'
ए आर रहमान ने एक बार फिर अपनी गायकी से इतिहास रचा है. वो मैं वापस आऊंगा फिल्म की टीम के साथ वाघा (अटारी) बॉर्डर पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत देश के वीर जवानों की याद में देशभक्ति के गाने गाए. इसमें उनका वंदे मातरम भी शामिल था.
शुक्रवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. इंडियन आइडल शो हारने वाली सिंगर दिपाली सहाय की चर्चा हुई, जिसकी जिंदगी ए आर रहमान ने बदल दी है. इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में उनके गानों ने धूम मचा दी है. वहीं अजय देवगन के बेटे युग का ट्रांसफॉर्मेशन वायरल हुआ.
‘इंडियन आइडल’ के तीसरे सीजन से देशभर में मशहूर होने वाली दिपाली सहाय को भी 19 साल के इंतजार के बाद बड़ा मौका मिल गया. उन्हें ए आर रहमान ने मैं वापस आऊंगा फिल्म में गाने का चांस दिया है.
इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के साथ फिर एक उम्दा प्रेम कहानी लेकर लौटे हैं. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर इमोशन, अधूरी मोहब्बत और ए आर रहमान के खूबसूरत संगीत से भरा है. इस ट्रेलर में फैन्स को पुराने वाले इम्तियाज अली की छाप नजर आएगी.
बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर काम और भेदभाव को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं, और हाल ही में म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने एआर रहमान के साथ जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है.
छावा के राइटर ऋषि विरमानी ने AR रहमान के विक्की कौशल स्टारर फिल्म को बांटने वाला कहने पर रिएक्शन दिया. उनका कहना है कि फिल्में कुछ घंटों में पूरी सोच नहीं बदल सकतीं.
विवादों में AR रहमान, लगा गाना चोरी करने का आरोप. म्यूजिक कंपोजर A R रहमान एक बार फिर विवाद में हैं. ध्रुपद शैली के भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद फैय्याज वासिफुद्दीन डागर ने रहमान पर मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के गीत ‘वीरा राजा वीरा’ में उनकी पारिवारिक रचना ‘शिव स्तुति’ का कुछ हिस्सा के कथित उपयोग का आरोप लगाया है
ए आर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपोजर के खिलाफ गाना चोरी का आरोप लगा है, जिसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने रहमान से ओरिजिनल कंपोजर को मान्यता देने की बात कही है. इस केस पर अगली सुनवाई शुक्रवार यानी 20 फरवरी के दिन होगी.
फेमस संगीतकार एआर रहमान के इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव पर टिप्पणी के बाद दिग्गज सिंगर अनुराधा पौडवाल ने उनका सपोर्ट किया है. जानिए उन्होंने क्या कहा
हाल ही में एक्टर प्रकाश राज ने केरल लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत की. यहां रहमान के हालिया विवाद को उदाहरण के तौर पर प्रकाश ने उठाया. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कंगना रनौत ने रहमान पर हमला किया था. प्रकाश ने कहा कि लोग 'भौंक' रहे हैं.
एआर रहमान ने आखिरकार उस वीडियो पर बात की है, जिसमें उन्होंने अपने इरादे बताए और भारत के लिए अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया. जानिए उन्होंने क्या कहा.
हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में एआर रहमान पहुंचे. उन्होंने यहां काफी मस्ती की. फिल्म 'गांधी टॉक्स' के सितारों विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव के साथ रहमान मंच पर आए थे.
अब अपने बयान के कई दिनों बाद रहमान, नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहली बार नजर आने वाले हैं. कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का ये एपिसोड, 31 जनवरी की रात प्रसारित होगा. इसके प्रोमो में होस्ट कपिल शर्मा, अदिति राव हैदरी, विजय सेतुपति, सिद्धार्थ जाधव और रहमान का स्वागत कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिक माहौल के बारे में एआर रहमान के कमेंट पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी तरह का भेदभाव महसूस नहीं किया है. इसके अलावा उन्होंने क्या कहा जानिए.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर्स शामिल हैं. लेकिन इस फिल्म के बारे में जो चीज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, वो हैं ए आर रहमान.
म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान के बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान पर बहस छिड़ी हुई है. कई जानी-मानी हस्तियों के बाद अब दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने भी इसपर अपनी राय दी है. उनका कहना है कि काम ऊपर-नीचे होता रहता है. इसमें ऐसी कोई बात नहीं है.
कंपोजर ए आर रहमान ने बॉलीवुड पर सांप्रदायिक भेदभाव वाला कमेंट किया था. इसपर अब रामायण में राम बने अरुण गोविल ने बात की है. वो सिंगर के बयान से बिल्कुल सहमत नहीं हैं. उन्होंने इसपर तीनों खान सुपरस्टार्स का उदाहरण दिया है.
एआर रहमान ने बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव वाली बात कही थी, जिसपर काफी बवाल मचा. अब उनकी बात से फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को धर्म और कास्ट की परवाह नहीं.
एआर रहमान के बॉलीवुड को दिए गए बयान की देशभर में खूब चर्चा हुई. कई सेलेब्स ने उनके विचार पर अपने रिएक्शन शेयर किए. इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी का बयान सामने आया है.
'छावा' फिल्म को 'विभाजनकारी' बताने और बॉलीवुड में 'सांप्रदायिक' कारणों से कम काम मिलने की बात कहने पर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान विवादों में बने हुए हैं. इस बीच उन्होंने यूएई के एतिहाद एरिना में शानदार कॉन्सर्ट किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.