scorecardresearch
 

'रहमान ने धोखा दिया', रामायण के मंगल रंग के बाद क्यों चर्चा में ये तमिल गाना? फैंस उठा रहे सवाल

रामायण में ए आर रहमान का बनाया गाना मंगल रंग अपने कव्वाली स्टाइल म्यूजिक के लिए तो जमकर ट्रोल हो ही रहा है. लेकिन साथ ही इसके ट्यून पर भी सवाल उठ रहे हैं. दावा है कि रहमान ने अपने पुराने तमिल सॉन्ग की धुन इसमें इस्तेमाल करके लोगों को धोखा दिया है.

Advertisement
X
मंगल रंग के बीच वायरल 26 साल पुराना गाना (Photo: ITGD)
मंगल रंग के बीच वायरल 26 साल पुराना गाना (Photo: ITGD)

फिल्म रामायण सुर्खियों में रहने का फिलहाल कोई मौका नहीं छोड़ रही है. कुछ दिन पहले इसका नया गाना मंगल रंग रिलीज हुआ, जो भगवान राम और माता सीता के प्रेम को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया गया. लेकिन इसे लेकर लोगों के बीच अलग-अलग रिएक्शन देखने मिले. जहां एक तरफ इसकी काफी तारीफ हुई, तो दूसरी तरफ गाने को आलोचना का सामना करना पड़ा. 

फिल्म के गाने मंगल रंग में कई लोगों का कहना है कि म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने इसे एक भक्ति गीत कम, सूफी सॉन्ग ज्यादा बना दिया है. इसकी धुन कव्वाली जैसी लग रही है. इस बात के लिए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से भी सवाल पूछे जा रहे हैं. अब इस विवाद के बीच, एक 26 साल पुराना गाना वायरल हो रहा है जिसे रहमान ने ही बनाया है. लोगों का कहना है कि इसकी ट्यून हूबहू मंगल रंग गाने से मैच हो रही है. 

तमिल फिल्म के गाने से मैचिंग है रामायण का गाना!

ये गाना तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म कंदुकोंडैन कंदुकोंडैन का है, जो साल 2000 में आई थी. इसका गाना एन्ना सोल्ला पोगिरै, यूट्यूब समेत सभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. गाने को जिस अंदाज से गाया जा रहा है, उसे सुनकर कई लोगों को लग रहा है कि ये रामायण का मंगल रंग गाना ही है. रहमान ने यही धुन उठाकर उसमें इस्तेमाल की है. इस गाने को शंकर महादेवन ने गाया था, जिसमें अजित कुमार के साथ तब्बू भी नजर आई हैं. 

Advertisement

लोगों को जब इस गाने की खबर मिली, तो उन्होंने इसी के कमेंट सेक्शन में ए आर रहमान को ट्रोल करना शुरू किया. एक ने कहा है कि उन्हें रहमान से बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वो अपनी ही बनाई धुन को रामायण जैसी फिल्म में इस्तेमाल करेंगे. वो उनसे बेहद नाराज दिखाई दिए हैं. कई लोगों ने कहा है कि रहमान ने उन्हें धोखा दिया है. 

बता दें कि फिल्म रामायण में ए आर रहमान के साथ हॉलीवुड के दिग्गज हांस जिमर भी हैं, जो इसके गाने पर काम कर रहे हैं. हालांकि वो सिर्फ फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर तक ही सीमित हैं. ये फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. मगर उससे पहले 27 अक्टूबर यानी आज अमेरिका में इसका वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया है. वहां दिग्गज फिल्ममेकर-एक्टर्स की मौजूदगी की आशंका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement