scorecardresearch
 

'सबको पसंद आए तो वहां से निकल जाओ', रामायण के गानों पर मचा बवाल, रहमान ने ली ट्रोल्स की चुटकी

ए आर रहमान को रामायण में अपने गानों के लिए लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. अब कंपोजर ने इस फिल्म में काम करने और हांस जिमर संग कोलैब करके कैसा महसूस हुआ, इसपर उन्होंने खुद बात की है.

Advertisement
X
रामायण में गाने बनाकर ट्रोल हुए हैं रहमान (Photo: AFP/Social Media)
रामायण में गाने बनाकर ट्रोल हुए हैं रहमान (Photo: AFP/Social Media)

फिल्म रामायण में दुनिया के सबसे बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर्स ए आर रहमान और हांस जिमर की जोड़ी साथ आई, जिसने इसमें गाने बनाए. हांस जिमर ने फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया, तो रहमान ने सारे गाने कंपोज किए. हालांकि आलोचनाओं का शिकार ए आर रहमान बने. कुछ वक्त पहले रामायण का मंगल रंग गाना रिलीज हुआ था, जिसे सुनकर लोगों ने कहा कि ये उन्हें भक्ति वाला संगीत कम और कव्वाली ज्यादा लग रही है. 

रामायण में गाने बनाकर क्या बोले रहमान

ए आर रहमान को सिर्फ मंगल रंग गाने के लिए नहीं, बल्कि शुरुआत से किसी ना किसी कारण से ट्रोल किया जा रहा है. सिंगर ने अपनी आलोचनाओं पर चुप्पी भी तोड़ी थी, और कहा था कि वो सबको खुश नहीं कर सकते. अब एक बार फिर उन्होंने अपने ट्रोल्स को जवाब देते हुए, रामायण के गाने बनाने पर खुशी जाहिर की है. 

बीते दिन रहमान ने मुंबई में अपना एक शो किया था, जहां उन्होंने मंगल रंग गाना परफॉर्म करने के साथ-साथ रामायण में काम करने पर बात की. उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी भारतीय फिल्म रामायण आने वाली है. मेरे लिए अपने देश और भारत में ऐसी आस्था से जुड़ी फिल्म के लिए काम करना सम्मान की बात है.'

रहमान ने आगे अपनी आलोचनाओं पर मजाकिया अंदाज में कहा- मेरे पास जितना भी छोटा सा टैलेंट है, मैं उसका इस्तेमाल म्यूजिक और साउंडट्रैक में खूबसूरती लाने के लिए करूंगा. कहते हैं कि अगर हर किसी को आपका काम पसंद आने लगे, तो उस जगह से निकल जाना चाहिए. 

Advertisement

रामायण के गानों पर क्या बोले लोग?

‘रामायण’ के गानों को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है. कुछ लोगों ने कहा कि फिल्म के गानों में रहमान के पुराने गानों जैसी झलक सुनाई देती है. वहीं ‘जय जय राम’ के बीट्स और आवाज को कुछ लोगों ने स्पोर्ट्स ट्रैक जैसा बताया. मंगल रंग की तुलना रहमान के ही फिल्म रॉकस्टार के गाने ‘कुन फाया कुन’ से भी की गई. कुछ लोगों को लगा कि ‘रामायण’ जैसी फिल्म में इस तरह का सूफी अंदाज फिट नहीं बैठता. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement