scorecardresearch
 

दीपिंदर गोयल का कमाल! सिर पर लगेगा ये डिवाइस, दिमाग में खून के बहाव पर रखेगा नजर, 1 नवंबर से बुकिंग शुरू!

दीपिंदर गोयल का Temple वियरेबल 1 नवंबर से प्री-बुकिंग के लिए अवेलेबल होगा. यह डिवाइस BrainFlow टेक्नोलॉजी की मदद से दिमाग में ब्लड फ्लो से जुड़े बदलावों को ट्रैक करता है. इसे छह कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. हालांकि, इसकी कीमत और डिलीवरी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Advertisement
X
6 रंगों में आएगा Temple, दिमाग के ब्लड फ्लो को करेगा ट्रैक.
6 रंगों में आएगा Temple, दिमाग के ब्लड फ्लो को करेगा ट्रैक.

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का नया डिवाइस Temple जल्द ही खरीदने के लिए अवेलेबल होने वाला है. यह कोई आम स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड नहीं है. इसे हाथ में पहनने के बजाय सिर के कनपटी वाले हिस्से में लगाया जाता है. इसकी मदद से दिमाग में खून के बहाव से जुड़े बदलावों को ट्रैक किया जा सकता है. अब कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग की तारीख भी बता दी है. Temple की बुकिंग 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी.

6 कलर में आएगा Temple

Temple को शुरुआत में छह अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इनमें True Gold, Rose Gold, Black Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk शामिल हैं. इनमें Real Jade, Deep Blue और Purple Funk लिमिटेड एडिशन कलर होंगे.

इस डिवाइस को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है, क्योंकि इसका डिजाइन और काम करने का तरीका दूसरे वियरेबल डिवाइस से काफी अलग है. कंपनी के मुताबिक, शुरुआती बैच में डिवाइस ऑर्डर मिलने के बाद तैयार किए जाएंगे. ऐसे में बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी.

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, 120Hz का डिस्प्ले, इतनी है कीमत

क्या करता है Temple डिवाइस?

आमतौर पर स्मार्टवॉच से हार्ट रेट, स्टेप्स और नींद जैसी चीजों को ट्रैक किया जाता है. लेकिन Temple का फोकस दिमाग में खून के बहाव से जुड़े संकेतों पर है. कंपनी ने इस तकनीक को BrainFlow नाम दिया है.

Advertisement

यह डिवाइस सिर के किनारे, माथे और कान के बीच कनपटी के पास लगाया जाता है. इसमें ऑप्टिकल सेंसर का इस्तेमाल होता है, जो खून और टिश्यू में होने वाले बदलावों से जुड़े संकेतों को ट्रैक करते हैं.

यह भी पढ़ें: 10 हजार में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फोन लॉन्च

इन संकेतों से यह समझने में मदद मिल सकती है कि एक्सरसाइज, नींद और दूसरी गतिविधियों के दौरान दिमाग में ब्लड फ्लो से जुड़े बदलाव कैसे होते हैं. हालांकि, इसे दिमाग की पूरी सेहत जांचने वाला डिवाइस नहीं समझना चाहिए. यह किसी बीमारी की पहचान करने के लिए मेडिकल जांच का विकल्प भी नहीं है.

कितनी होगी कीमत?

Temple की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी ने इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन और डिलीवरी की तारीख का भी खुलासा नहीं किया है. ऐसे में खरीदने से पहले इन जानकारियों का इंतजार करना होगा.

फिलहाल, 1 नवंबर से शुरू होने वाली प्री-बुकिंग इस डिवाइस को लेकर सबसे बड़ा अपडेट है. अब देखना होगा कि दीपिंदर गोयल का यह नया वियरेबल बाजार में आने के बाद लोगों को कितना पसंद आता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement