scorecardresearch
 

पेंटागन से भिड़ा एंथ्रोपिक, Claude बनाने वाली कंपनी ने किया ट्रंप सरकार पर मुकदमा

Claude बनाने वाली AI कंपनी एंथ्रॉपिक ने ट्रंप सरकार पर केस कर दिया है. वजह ये है कि हाल ही में अमेरिका में एंथ्रॉपिक पर सप्लाई चेन रिस्क का लेबल लगा दिया गया है जिससे कंपनी का नुकसान होगा. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Advertisement
X
एंथ्रॉपिक ने किया ट्रंप सरकार पर मुकदमा
एंथ्रॉपिक ने किया ट्रंप सरकार पर मुकदमा

अमेरिका की बड़ी AI कंपनी Anthropic ने ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी Pentagon के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया है. कंपनी का आरोप है कि सरकार ने उसे गलत तरीके से Supply Chain Risk घोषित कर दिया.

इस फैसले के बाद अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और रक्षा कॉन्ट्रैक्टर्स को Anthropic की AI टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है.

एंथ्रोपिक का कहना है कि यह फैसला बिना सही प्रक्रिया के लिया गया और इससे कंपनी के कारोबार को बड़ा नुकसान हो सकता है. कंपनी अब अदालत से मांग कर रही है कि सरकार का यह आदेश कैंसिल किया जाए.

क्या है Anthropic विवाद?

दरअसल यह विवाद AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग Anthropic के AI मॉडल Claude का इस्तेमाल कई सरकारी और सैन्य कामों में करना चाहता था. लेकिन कंपनी ने कुछ सीमाएं तय कर दीं.

यह भी पढ़ें: जंग में AI का यूज ट्रंप क्यों चाहते हैं, Anthropic से विवाद क्या है? OpenAI निशाने पर क्यों

Anthropic ने साफ कहा कि उसकी AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नागरिकों की निगरानी यानी मास सर्विलांस के लिए नहीं होना चाहिए. कंपनी यह भी नहीं चाहती थी कि उसके AI मॉडल का इस्तेमाल ऐसे हथियारों में हो जो बिना इंसान के कंट्रोल के हमला कर सकें.

Advertisement

सरकार ने इन शर्तों को स्वीकार नहीं किया. इसके बाद फरवरी 2026 में Anthropic को Supply Chain Risk घोषित कर दिया गया. इसका मतलब यह है कि अमेरिकी सरकारी सिस्टम में इसे संभावित सुरक्षा खतरे के रूप में देखा जाएगा.

सप्लाई चेन रिस्क लेबल का असर

इस लेबल का असर यह होता है कि सरकारी एजेंसियां और उनके कॉन्ट्रैक्टर्स किसी कंपनी की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने से बचते हैं. यानी इस फैसले के बाद Anthropic की AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कई सरकारी प्रोजेक्ट्स में बंद हो सकता है.

कंपनी का आरोप है कि यह फैसला एक तरह की सजा जैसा है क्योंकि उसने AI के इस्तेमाल पर कुछ नियम रखने की बात की थी. Anthropic का कहना है कि सरकार का यह कदम टेक कंपनियों को दबाव में लाने जैसा है.

यह भी पढ़ें: कभी एक टीम में साथ करते थे काम, AI Summit में सैम ऑल्टमैन और Anthropic CEO के बीच अनबन का पूरा सच

Anthropic के CEO Dario Amodei ने भी इस फैसले पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि AI जैसी ताकतवर टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार नियम जरूरी हैं. अगर कंपनियां सुरक्षा और नैतिक सीमाओं की बात करें और उसके जवाब में उन्हें सजा मिले, तो यह पूरी टेक इंडस्ट्री के लिए गलत संकेत होगा.

Advertisement

क्यों अहम है ये डेवेलपमेंट

यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि आज दुनिया में AI को लेकर बड़ी दौड़ चल रही है. अमेरिका, चीन और कई बड़ी टेक कंपनियां तेजी से AI मॉडल बना रही हैं और उन्हें सरकार, सेना और इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जा रहा है.

ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि AI कंपनियों को सरकार के साथ किस तरह काम करना चाहिए और AI का इस्तेमाल किन सीमाओं के साथ होना चाहिए.

क्या है Anthropic?

Anthropic एक अमेरिकी AI कंपनी है जिसकी शुरुआत 2021 में हुई थी. इसे OpenAI के कुछ पूर्व रिसर्चर्स ने शुरू किया था. कंपनी का सबसे बड़ा प्रोडक्ट Claude AI है जो ChatGPT की तरह एक बड़ा AI मॉडल है.

Anthropic को Amazon और Google जैसी कंपनियों से अरबों डॉलर का निवेश मिल चुका है. कंपनी का फोकस ऐसे AI सिस्टम बनाने पर है जो ज्यादा सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल किए जा सकें.

हाल के समय में Anthropic, OpenAI, Google और Meta जैसी कंपनियों के साथ मिलकर दुनिया की AI रेस में बड़ा खिलाड़ी बन चुकी है.

अब इस मामले में अदालत क्या फैसला देती है, इस पर पूरी टेक इंडस्ट्री की नजर रहेगी क्योंकि इससे यह तय हो सकता है कि सरकारें AI कंपनियों पर किस हद तक दबाव बना सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement