scorecardresearch
 

कभी एक टीम में साथ करते थे काम, AI Summit में सैम ऑल्टमैन और Anthropic CEO के बीच अनबन का पूरा सच

AI Impact Summit के चौथे दिन स्टेज पर दो टेक लीडर्स के बीच अनबन दिखी. भले ही यहां दोनों नए एक दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा, लेकिन एक टाइम पर दोनों एक साथ ही काम करते थे. डारियो एमोडेइ एक वकत में OpenAI के कोर टिम का हिस्सा थे और ऑल्टमैन के साथ काम करते थे, लेकिन वैचारिक लड़ाई की वजह से उन्होंने OpenAI छोड़ कर Anthropic नाम की AI कंपनी की शुरुआत की.

Advertisement
X
सैम ऑल्टमैन के साथ OpenAI के कोर टीम का हिस्सा थे डारियो एमोडेइ
सैम ऑल्टमैन के साथ OpenAI के कोर टीम का हिस्सा थे डारियो एमोडेइ

India AI Impact Summit के चौथे दिन मंच पर पीएम मोदी के साथ दुनिया के कई बड़े टेक लीडर्स की मौजूदगी रही. हालांकि,  इस मंच पर OpenAI के सीईओ Sam Altman और Anthropic के सीईओ Dario Amodei का हाथ न मिलाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

तस्वीरें और वीडियो देखकर लोगों के मन में कई सवाल आने लगे. आख़िर क्यों दोनों की अनबन है. आइए जानता हैं पूरा मामला क्या है. 

OpenAI के कोर टीम में रहे हैं Dario

Dario Amodei दरअसल पहले OpenAI की कोर टीम का हिस्सा थे. वही टीम जिसने ChatGPT जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की नींव रखी. लेकिन 2021 में Amodei और उनकी टीम ने OpenAI छोड़ दिया और Anthropic नाम की कंपनी शुरू की. 

डारियो ने क्यों छोड़ा था OpenAI

डारियो के Open AI छोड़ने की वजह फंडामेंटल लड़ाई थी. उनका मानना था कि AI बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और सुरक्षा पर उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा जितना दिया जाना चाहिए. वे चाहते थे कि AI को ज्यादा कंट्रोल और नियमों के साथ आगे बढ़ाया जाए.

दूसरी तरफ Sam Altman की सोच अलग थी. OpenAI ने तेज़ी से अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च किए. ChatGPT को आम लोगों तक पहुंचाया. बिज़नेस मॉडल बनाया. एंटरप्राइज टूल्स निकाले. मकसद यह था कि ज्यादा से ज्यादा लोग AI का इस्तेमाल करें और फीडबैक से सिस्टम बेहतर बने. यही अप्रोच दोनों के बीच दूरी की पहली बड़ी वजह बनी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी के साथ स्टेज पर Sam Altman और Anthropic CEO Dario Amodei के बीच दिखी अनबन

ब्रांड और सोच की लड़ाई

समय के साथ यह दूरी सिर्फ सोच तक सीमित नहीं रही. यह बिज़नेस और ब्रांड की टक्कर में बदल गई. Anthropic ने खुद को ‘सेफ्टी फर्स्ट कंपनी के तौर पर पेश किया. वहीं OpenAI ने AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने पर फोकस रखा. 

हाल ही में दोनों कंपनियों के बीच एड्स और मार्केटिंग को लेकर भी तनातनी दिखी. Anthropic के कुछ पब्लिक कैंपेन को लेकर Sam Altman ने खुलकर नाराज़गी जताई थी. इसके बाद दोनों के बीच प्रोफेशनल बयानबाज़ी भी सामने आई.

India AI Impact Summit पर जो हुआ, उसे इसी बैकग्राउंड में देखा जा रहा है. मंच पर बाकी टेक लीडर्स एकता दिखाने के लिए हाथ पकड़ रहे थे. Sam Altman और Dario Amodei ने ऐसा नहीं किया. 

दोनों ने हाथ ऊपर उठाए, लेकिन एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा. यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते चर्चा का मुद्दा बन गया.

Anthropic सेफ्टी को रखा है आगे, OpenAI चाहता है स्केल करना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पर्सनल झगड़ा नहीं है. यह दो अलग सोच और दो अलग रास्तों की टकराहट है. एक रास्ता तेज़ ग्रोथ और यूजर तक जल्दी पहुंचने का है. दूसरा रास्ता धीमी लेकिन ज्यादा सुरक्षित प्रगति का है.

Advertisement

यह टकराव इसलिए भी अहम है क्योंकि दुनिया भर में सरकारें और कंपनियां AI को लेकर फैसले ले रही हैं. किस तरह का AI अपनाया जाए. कितना कंट्रोल होना चाहिए. यूजर डेटा और गलत इस्तेमाल से कैसे निपटा जाए. ऐसे में OpenAI और Anthropic जैसे बड़े प्लेयर्स की सोच पॉलिसी और बाजार दोनों को प्रभावित करती है.

Sam Altman और Dario Amodei दोनों ही मानते हैं कि AI दुनिया को बदल रहा है. फर्क सिर्फ इतना है कि इसे आगे कैसे बढ़ाया जाए. 

एक तरफ तेजी से अपनाने की सोच है. दूसरी तरफ सावधानी से बढ़ने की सोच है. India AI Impact Summit का वह पल इन दोनों रास्तों की दूरी को बस कैमरे पर दिखा गया एक छोटा सा सीन था.

आगे चलकर यह देखना दिलचस्प होगा कि यह टकराव किस दिशा में जाता है. क्या दोनों कंपनियां कभी किसी कॉमन नियम या फ्रेमवर्क पर साथ आएंगी. या फिर यह मुकाबला और तेज होगा. फिलहाल इतना तय है कि AI की दुनिया में सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, सोच की लड़ाई भी चल रही है.

Elon Musk भी कर चुकें है ऑल्टमैन की आलोचना

अरबपति Elon Musk ने भी कई बार सैम ऑल्टमैन को घेरा है. दरअसल OpenAI के साथ शुरुआत में एलॉन मस्क भी जुड़े थे, लेकिन बाद में वो अलग हो गए. एलॉन मस्क आरोप लगते हैं कि सैम ऑल्टमैन भटक चुके हैं और उन्हें AI सेफ्टी की कोई परवाह नहीं है. मस्क आरोप लगाते हैं कि सैम सिर्फ पैसा कमाने के लिए काम कर रहे हैं, जबकि OpenAI की शुरुआत एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन के तौर पर हुई थी और इसलिए ही इसका नाम OpenAI रखा गया था यानी सबके लिए खुला AI. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement