फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें FIFA वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में हार के बाद अब जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेंगी.
यह मुकाबला 19 जुलाई (रविवार) को भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 बजे मियामी स्टेडियम (हार्ड रॉक स्टेडियम) में खेला जाएगा. एक ओर 2018 की विश्व चैम्पियन फ्रांस है, जबकि दूसरी ओर इंग्लैंड, जो लगातार बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद ट्रॉफी जीतने से चूकता रहा है.
इस मुकाबले में दुनिया की नजरें फ्रांस के कप्तान कीलियन एम्बाप्पे और इंग्लैंड के स्टार जूड बेलिंगहैम पर टिकी होंगी. दोनों खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे हैं और अपनी-अपनी टीम को तीसरे स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे.
यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनीं क्रिकेटर का दबंग अंदाज, 15 बॉल में किया ये कारनामा
फ्रांस सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारकर बाहर हुआ, जबकि इंग्लैंड को स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब दोनों टीमें सम्मान बचाने और कांस्य पदक के साथ वर्ल्ड कप खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
The penultimate match.#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 18, 2026
एम्बाप्पे बनाम बेलिंगहैम
किलियन एम्बाप्पे फ्रांस के सबसे बड़े मैच विनर हैं. उनकी रफ्तार, फिनिशिंग और बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शामिल करता है.
2026 FIFA वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे ने अब तक 8 गोल किए हैं और वे गोल्डन बूट की दौड़ में भी बने हुए हैं. फ्रांस की उम्मीदें एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी.
वहीं इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम ने मिडफील्ड में शानदार खेल दिखाया है. उनकी बॉक्स-टू-बॉक्स क्षमता, गेंद पर नियंत्रण और अटैक को गति देने की कला इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत रही है. बेलिंगहैम ने इस विश्व कप में 6 गोल किए हैं. हैरी केन के साथ उनकी साझेदारी फ्रांस की रक्षा पंक्ति के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.
The battle for bronze.#FIFAWorldCup #KickOffTimes @McDonalds pic.twitter.com/hFHO4eGtaI
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 18, 2026
किस टीम का पलड़ा भारी?
फ्रांस के पास बड़े मैच खेलने का अनुभव और विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की भरमार है. एम्बाप्पे, मजबूत डिफेंस और तेज काउंटर अटैक फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत हैं.
यह भी पढ़ें: 'मैंने उसे गोद में उठाया था...', यामाल को लेकर मेसी का भावुक बयान
वहीं इंग्लैंड युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है. मजबूत मिडफील्ड, तेज विंग प्ले और सेट-पीस पर शानदार प्रदर्शन उन्हें किसी भी टीम के खिलाफ खतरनाक बनाता है.
कागजों पर दोनों टीमें काफी संतुलित नजर आती हैं. फ्रांस के पास अनुभव और व्यक्तिगत प्रतिभा है, जबकि इंग्लैंड की ताकत उसकी सामूहिक फुटबॉल, फिटनेस और आक्रामक खेल है.
फ्रांस vs इंग्लैंड: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 32 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं.
फ्रांस की जीत: 10
इंग्लैंड की जीत:17
ड्रॉ: 5
यह भी पढ़ें: 'गौती भाई, टीम इंडिया में आ जाओ...' रोहित शर्मा ने खुद की थी गौतम गंभीर की पैरवी, अब रिश्तों में खटास का दावा
FIFA वर्ल्ड कप में पहले भी भिड़ चुके हैं फ्रांस और इंग्लैंड
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में फ्रांस और इंग्लैंड कई बार आमने-सामने आ चुके हैं.
1966: ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने फ्रांस को 2-0 से हराया.
1982: ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने 3-1 से जीत दर्ज की.
2022: क्वार्टरफाइनल में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
इस मुकाबले में ऑरेलियन चुआमेनी और ओलिवियर गिरूड ने गोल किए थे, जबकि इंग्लैंड की ओर से हैरी केन ने एक पेनल्टी गोल किया और दूसरी पेनल्टी चूक गए.
2022 विश्व कप के बाद दोनों टीमें पहली बार फीफा विश्व कप के मंच पर आमने-सामने होंगी. हालांकि इस बार दांव फाइनल का नहीं, बल्कि तीसरे स्थान का होगा. दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेंगी और अपने प्रशंसकों को यादगार प्रदर्शन देना चाहेंगी.