कीलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) एक फ्रांसीसी पेशेवर फुटबॉलर है, जो लीग 1 क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन और फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं (French Footballer). वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. एम्बाप्पे अपनी ड्रिब्लिंग क्षमताओं, असाधारण गति और फिनिशिंग के लिए प्रसिद्ध हैं. फ्रांस ने 22 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कतर में अपने 2022 फीफा विश्व कप एक अच्छी शुरुआत की, जिसमें कीलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल किए और 4-1 से जीत हासिल की (Kylian Mbappe in 2022 FIFA World Cup)
एम्बाप्पे ने 2015 में मोनाको के लिए खेलते हुए अपने सीनियर क्लब करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने लीग 1 का खिताब जीता था (Kylian Mbappe National Debut). 2017 में उन्होंने पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए 180 मिलियन यूरो मूल्य के अंतिम स्थायी ट्रांसफर पर हस्ताक्षर किए, जिससे वह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी और सबसे महंगे युवा खिलाड़ी बन गए. वहां, उन्होंने चार लीग 1 खिताब जीते और क्लब को 2020 में अपने पहले यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल तक लेकर गए.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, एम्बाप्पे ने 18 साल की उम्र में 2017 में फ्रांस के लिए अपनी पहली शुरुआत की (Kylian Mbappe International Debut). 2018 फीफा विश्व कप में, एम्बाप्पे विश्व कप में स्कोर करने वाले सबसे कम उम्र के फ्रांसीसी खिलाड़ी बन गए और पेले के बाद दूसरे एक विश्व कप फाइनल में गोल करने वाले युवा खिलाड़ी बन गए. वह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. अपने प्रदर्शन के लिए फीफा विश्व कप 2018 में सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी और फ्रेंच प्लेयर ऑफ द ईयर जीता (Kylian Mbappe in 2018 FIFA World Cup).
कीलियन एम्बाप्पे को 2018 और 2019 में FIFA FIFPro World11, 2018 में UEFA टीम ऑफ द ईयर और 2016-17, 2019-20, 2020-21 और 2021-22 में UEFA चैंपियंस लीग स्क्वाड ऑफ़ द सीजन में नामित किया गया था. उन्हें 2021 में ग्लोब सॉकर बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया है. उन्होंने 2017 में गोल्डन बॉय जीता है, लीग 1 प्लेयर ऑफ द ईयर तीन बार जीता है (Kylian Mbappe Career).
एम्बाप्पे का जन्म 20 दिसंबर 1998 को पेरिस (Paris) में हुआ था (Kylian Mbappe Age). उनके दो भाई हैं और दोनों ही फुटबॉल खेलते हैं (Kylian Mbappe Brother).
स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरा FIFA वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. इसके साथ ही फीफा ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव और बेस्ट यंग प्लेयर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया.
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले गोल्डन बूट की रेस रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे 10 गोल के साथ सबसे आगे हैं, जबकि अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के नाम 8 गोल हैं. जानिए मेसी किन समीकरणों के जरिए गोल्डन बूट जीत सकते हैं और फाइनल में उनके सामने क्या चुनौती होगी.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. बुकायो साका ने हैट्रिक लगाई, जबकि किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल कर विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में 19 जुलाई (रविवार) को फ्रांस और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. सेमीफाइनल में हार झेलने के बाद दोनों टीमें जीत के साथ अभियान खत्म करना चाहेंगी. जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, दोनों टीमों की ताकत, कमजोरियां और किसका पलड़ा भारी है.
स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो ने गोल दागे, जबकि कीलियन एम्बाप्पे पूरी तरह बेअसर रहे. हार के बाद सोशल मीडिया पर 'Mbappe cries, Yamal laughs' जैसे मीम्स वायरल हो गए. एम्बाप्पे ने इसे टीम के लिए बेहद निराशाजनक हार बताया.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन से 2-0 की हार के बाद फ्रांस के कप्तान कीलियन एम्बाप्पे ने हार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली. उन्होंने माना कि टीम स्पेन के खिलाफ अपनी रणनीति लागू नहीं कर सकी और मिडफील्ड पर विरोधी को पूरा नियंत्रण दे दिया. अब फ्रांस तीसरे स्थान के मुकाबले में उतरेगा, जो दिदिएर डेशां का आखिरी मैच भी होगा.
स्पेन से हारकर फ्रांस भले ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया हो, लेकिन कीलियन एम्बाप्पे की गोल्डन बूट जीतने की उम्मीद अभी जिंदा है. मेसी, हैरी केन और जूड बेलिंगहैम के बीच गोल्डन बूट की रोमांचक जंग अब तीसरे स्थान के मुकाबले और फाइनल तक पहुंचेगी.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन की महामुकाबले की घड़ी आ गई है. कीलियन एम्बाप्पे और लैमिन यामाल की टक्कर, दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, 2006 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक भिड़ंत और किस टीम का पलड़ा भारी है, जानिए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से जुड़ी हर अहम जानकारी.
बेल्जियम पर 2-1 की रोमांचक जीत के बाद स्पेन फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला फ्रांस से होगा. मैच के बाद स्टार विंगर लैमिन यामाल ने कहा कि फ्रांस को स्पेन से डरना चाहिए, क्योंकि उनकी टीम किसी से नहीं डरती. यामाल ने स्पेन की अजेय लय और टीम के आत्मविश्वास पर भी जोर दिया.
फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को के खिलाफ गोल कर वर्ल्ड कप के सिर्फ 20 मैचों में 20 गोल पूरे कर लिए हैं. वह अब लियोनेल मेसी के 31 मैचों में 21 गोल के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर हैं. एमबाप्पे की इस शानदार रफ्तार ने फुटबॉल जगत में नई बहस छेड़ दी है...
FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कीलियन एम्बाप्पे के खिलाफ हुई नस्लीय टिप्पणी की कड़ी निंदा की है. फीफा ने कहा कि फुटबॉल में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है और एम्बाप्पे के समर्थन में खुलकर सामने आया.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का FIFA वर्ल्ड कप 2026 पर दिया गया मजेदार बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन्होंने कहा कि बेटा अर्जेंटीना का फैन है, इसलिए अपनी पसंद जाहिर नहीं करेंगे.
फीफा वर्ल्ड कप में कीलियन एम्बाप्पे ने अपना 19वां गोल दागकर फ्रांस को पराग्वे पर 1-0 की जीत दिलाई. इसके साथ ही फ्रांस लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया. एम्बाप्पे ने खेल के 70वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा, जो मैच का निर्णायक पल रहा.
अर्जेंटीना अब राउंड ऑफ-16 में मिस्र से भिड़ेगा, लेकिन केप वर्डे के खिलाफ मिली इस मुश्किल जीत ने साफ कर दिया कि अगर टीम को अपना खिताब बचाना है, तो उसे आगे के मुकाबलों में कहीं बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार आठवें मैच में गोल कर नया रिकॉर्ड बना दिया. केप वर्डे के खिलाफ 3-2 की रोमांचक जीत में उन्होंने टूर्नामेंट का सातवां और वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल दागा. इसके साथ ही मेसी गोल्डन बूट की दौड़ में किलियन एम्बाप्पे से आगे निकल गए, जबकि अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली.
2026 वर्ल्ड कप में एक बार फिर लियोनेल मेसी और कीलियन एम्बाप्पे की जंग चर्चा में है. मेसी जहां नए रिकॉर्ड बनाकर अपनी विरासत को अमर बनाने में जुटे हैं, वहीं एम्बाप्पे लगातार गोल दागकर उनके करीब पहुंच रहे हैं. कतर 2022 फाइनल के बाद शुरू हुई यह प्रतिद्वंद्विता अब इतिहास की सबसे बड़ी वर्ल्ड कप लड़ाइयों में बदलती दिख रही है.
फ्रेंच स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ मुकाबले में दो गोल दागे थे. अब कीलियन एम्बाप्पे ने इराक के खिलाफ मुकाबले में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. एम्बाप्पे के फीफा वर्ल्ड कप में अब 16 गोल हो चुके हैं.
FIFA वर्ल्ड कप के मुकाबले में फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के हीरो रहे एम्बाप्पे. उन्होंने सेनेगल के खिलाफ 2 गोल मारे. इन दो गोल के साथ एम्बाप्पे के वर्ल्ड कप में कुल 14 गोल हो गए हैं और वो फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
स्पेनिश सुपर कप के फाइनल में बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच खत्म होने के बाद मैदान पर जो दृश्य सामने आया, उसने खेल जगत में तहलका मचा दिया.
रियाल मैड्रिड के डिफेंडर एंटोनियो रुडिगर ने कोपा डेल रे फाइनल के दौरान मैच रेफरी की ओर बर्फ से भरा बैग फेंका. इस हरकत के लिए रुडिगर पर कुछ मैचों का बैन लग सकता है.
फुटबॉल जगत को हिला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने फैन्स को भी तगड़ा झटका दिया है. यह खबर युवा स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे को लेकर है. उन पर रेप का आरोप लगा है