scorecardresearch
 

उरुग्वे से लेकर स्पेन तक... FIFA वर्ल्ड कप जीतने वाले देशों की फुल लिस्ट

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन 19 जुलाई को आमने-सामने हुए. जानिए 1930 से 2026 तक FIFA वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की पूरी लिस्ट. किस देश ने कितनी बार फुटबॉल की सबसे बड़ी ट्रॉफी जीती और कौन है सबसे सफल चैम्पियन.

Advertisement
X
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन की जीत (Photo: Reuters)
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन की जीत (Photo: Reuters)

स्पेनिश टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है. 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से पराजित किया. स्पेन की टीम दूसरी बार चैम्पियन बनी है. वहीं अर्जेंटीना अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी. अर्जेंटीना ने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जीता हुआ है.

इस महामुकाबले के साथ ही पुरुषों के FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमों के साथ खेले गए टूर्नामेंट का समापन हो गया. दोनोंटीमें विश्व फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरीं, जहां अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाया. जबकि स्पेन ने 16 साल का सूखा खत्म किया.

FIFA वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट है. इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब से अब तक कई देशों ने विश्व फुटबॉल पर अपना दबदबा कायम किया है. फीफा वर्ल्ड कप के अभी तक 23 संस्करण हुए हैं.

इस दौरान 13 मौकों पर यूरोपीय टीम्स चैम्पियंस बनी. जबकि दक्षिण अमेरिकी टीम्स ने 10 बार खिताब पर कब्जा जमाया. एशिया और अफ्रीका महादेश का खाता तक नहीं खुला.

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप विजेता सूची (1930–2026)

वर्ष मेजबान देश विजेता उपविजेता

फाइनल स्कोर  

1930 उरुग्वे उरुग्वे   अर्जेंटीना 4-2
1934 इटली   इटली   चेकोस्लोवाकिया 2-1
1938 फ्रांस इटली   हंगरी 4-2
1950 ब्राज़ील उरुग्वे ब्राजील 2-1
1954 स्विट्जरलैंड पश्चिम जर्मनी हंगरी 3-2
1958 स्वीडन ब्राजील स्वीडन 5-2
1962 चिली     ब्राजील चेकोस्लोवाकिया 3-1
1966 इंग्लैंड इंग्लैंड पश्चिम जर्मनी 4-2
1970 मेक्सिको ब्राजील इटली 4-1
1974 पश्चिम जर्मनी पश्चिम जर्मनी नीदरलैंड 2-1
1978 अर्जेंटीना अर्जेंटीना नीदरलैंड 3-1
1982 स्पेन   इटली पश्चिम जर्मनी 3-1
1986 मेक्सिको अर्जेंटीना पश्चिम जर्मनी 3-2
1990 इटली     पश्चिम जर्मनी अर्जेंटीना 1-0    
1994 अमेरिका ब्राजील इटली   (पेनल्टी 3-2)
1998 फ्रांस   फ्रांस ब्राजील 3-0
2002 दक्षिण कोरिया/जापान ब्राजील  जर्मनी 2-0
2006 जर्मनी   इटली फ्रांस (पेनल्टी 5-3)  
2010 दक्षिण अफ्रीका स्पेन नीदरलैंड 1-0
2014 ब्राजील जर्मनी अर्जेंटीना 1-0
2018 रूस फ्रांस   क्रोएशिया 4-2    
2022 कतर अर्जेंटीना फ्रांस (पेनल्टी 4-2)
2026 यूएसए/कनाडा/मेक्सिको स्पेन अर्जेंटीना 1-0

सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें
ब्राजील- 5 बार
जर्मनी- 4 बार
इटली- 4 बार
अर्जेंटीना- 3 बार
उरुग्वे- 2 बार
फ्रांस- 2 बार
स्पेन- 2 बार

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement