scorecardresearch
 

ARG vs SUI Live Score, FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी के क्रॉस पर मैक एलिस्टर ने किया गोल, स्विट्जलैंड के खिलाफ हाफटाइम तक अर्जेंटीना 1-0 से आगे

Argentina vs Switzerland live, FIFA World Cup Quarterfinal: अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी की कप्तानी में फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीता था. अब मेसी की टीम इस वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन कर रही थी. अर्जेंटीना के सामने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की चुनौती है.

Advertisement
X
Argentina (ARG) vs Switzerland (SUI) live, FIFA World Cup quarterfinal. (Photo: Reuters)
Argentina (ARG) vs Switzerland (SUI) live, FIFA World Cup quarterfinal. (Photo: Reuters)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल नंबर-4 में आज (12 जुलाई) अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकबाला कैनसिटी सिटी के कैनसस सिटी स्टेडियम में है. इस मुकाबले की विजेता टीम 16 जुलाई को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी. वहीं पहले सेमीफाइनल में 15 जुलाई को स्पेन और फ्रांस की टक्कर होनी है. अर्जेंटीना फिलहाल 1-0 से आगे है. खेल के 10वें मिनट में एलिस मैक एलिस्टर ने लियोनेल मेसी के शानदार पास पर गोल दागा.

इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हराया था. वो मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी रहा था. फिर एक्स्ट्रा टाइम में इंग्लैंड ने जीत हासिल की. इंग्लैंड की जीत के हीरो जूड बेलिंगहैम रहे, जिन्होंने दो गोल दागे. अर्जेंटीना-इंग्लैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया, जॉर्डन और अल्जीरिया को पराजित किया था, जिसके चलते उसने ग्रुप-जे में शीर्ष स्थान हासिल किया. इसके बाद राउंड ऑफ़ 32 में केप वर्डे ने उसे कड़ी टक्कर दी, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत दर्ज की. फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उसने मिस्र को 3-2 से हराया.

उधर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप बी में टॉप पोजीशन हासिल किया था. उसने कनाडा के साथ-साथ बोस्निया एंड हर्जेगोविना को हराया, जबकि कतर के साथ ड्रॉ खेला. इसके बाद स्विट्जरलैंड ने राउंड ऑफ 32 में अल्जीरिया को 2-0 से पराजित किया. फिर स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराकर 72 सालों में पहली बार क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया.

Advertisement

अर्जेंटीना की स्टार्टिंग XI: एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो पारेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनेल मेस्सी (कप्तान) और जूलियन अल्वारेज.

स्विट्जरलैंड की स्टार्टिंग XI: ग्रेगर कोबेल (गोलकीपर); निको एल्वेदी, मैनुअल अकांजी, डेनिस ज़कारिया, रिकार्डो रोड्रिग्ज, ग्रैनिट ज़ाका (कप्तान), रेमो फ्रायलर, जिब्रिल सो, डैन नडोए,  फैबियन रीडर और ब्रील एम्बोलो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement