इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) एक नए विवाद में घिर गए हैं. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के बाद लाइव शो के दौरान सहवाग ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ‘चुमराह’ कह दिया. हालांकि उन्होंने तुरंत खुद को सुधारते हुए 'बुमराह' कहा, लेकिन तब तक यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी.
सहवाग आईपीएल (IPL) 2026 में आधिकारिक ब्रॉडकास्टर के हिंदी पैनल का हिस्सा हैं. उनके साथ हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा और रविचंद्रन अश्विन जैसे पूर्व खिलाड़ी भी कमेंट्री कर रहे हैं. वीरू अपनी तेज रफ्तार कमेंट्री, देसी अंदाज और मजाकिया टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, जिस वीडियो में वो चर्चा कर रहे थे, वो क्रिकबज का है.
Chumrah??? 😭🙏🏻 pic.twitter.com/GyN24Riz0A
— Bhuvi Kumar's Slave (@DiveshDDD) May 14, 2026
यह मामला उस समय सामने आया जब सहवाग मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी पर चर्चा कर रहे थे. उन्होंने खिलाड़ियों के नाम लेते हुए कहा-दीपक चाहर हो, शार्दुल ठाकुर हो, हार्दिक पंड्या हो, चुमराह हो... (बुमराह) हो.
तेज रफ्तार में बोलते हुए उनकी जुबान फिसली या यह मजाक था, इसी बात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बहस छिड़ गई. कई फैन्स ने इसे सामान्य गलती बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे बुमराह की खराब फॉर्म पर तंज माना.
🚨 VIRENDAR SEHWAG INSULTS JASPRIT BUMRAH 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) May 14, 2026
- On live TV, Virender Sehwag called Jasprit Bumrah “Chumrah” instead of “Bumrah.” How can a person make such a big mistake? 😭🤯 pic.twitter.com/7vJajKs6j4
He did it intentionally
— Mr. Durden (@_cricket_gyaani) May 14, 2026
Virender Sehwag cant even spell Jasprit Bumrah correct Name
— Shah (@Shahhoon1) May 14, 2026
He is saying “Chumrah.” pic.twitter.com/Fo9gkKJEqr
He Really Said That? 😭 https://t.co/gzWX8xfzDv
— Keshab Chandra (@Analyzer_Keshab) May 14, 2026
सहवाग पहले भी अपने ‘वीरू-इज्म’ और शब्दों के खेल की वजह से चर्चा में रहे हैं. उनकी कमेंट्री में अक्सर देसी स्लैंग, मजाक और खिलाड़ियों के नामों के साथ प्रयोग देखने को मिलता है. हालांकि इस बार उनका यही अंदाज विवाद की वजह बन गया.
दूसरी ओर IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज ने 11 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं. उनका औसत 116.33 और इकॉनमी रेट 8.51 का रहा है. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने लंबे समय बाद विकेट हासिल कर विकेटलेस सिलसिला खत्म किया था.
मुंबई इंडियंस की टीम भी इस सीजन संघर्ष करती नजर आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करीबी हार के बाद टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. फिलहाल मुंबई इंडियंस 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंकतालिका में नौवें स्थान पर है.