सवाल वही क्या वैभव सूर्यवंशी बेंगुलरु में शनिवार (17 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी20 में खेलेंगे? इस अंतिम और निर्णायक मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. अब इसी स्टोरी से कई सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर है. भारत ने वनडे सीरीज जीती थी.
वैभव की इस इंस्टाग्राम स्टोरी में उनका बल्लेबाजी करते हुए फोटो है और स्टोरी में लिखा है- अभी भी उनको पूरा विश्वास है. यानी साफ है कि भले ही वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती चार मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन वह अब भी आशांवित हैं. वैसे देखा जाए तो इस निर्णायक मुकाबले में गौतम गंभीर मुश्किल से ही टीम इंडिया में बदलाव करेंगे. 
टीम इंडिया की टी20 में ओपनिंग जोड़ी में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को गौतम गंभीर ने प्राथमिकता दी है. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया था कि वैभव को मौका देने के लिए इन दोनों में से किसी एक को बाहर करना सही नहीं होगा.
गंभीर ने संजू सैमसन के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि कोई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर ही वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनता है . संजू ने अपनी काबिलियत साबित की है और वह काफी कुछ कर चुके हैं.
गंभीर ने यह भी माना था कि इंग्लैंड सीरीज से संजू को बाहर करना उनके कोचिंग करियर के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था. उन्होंने कहा कि संजू के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर करना आसान नहीं था.
वहीं गंभीर ने वैभव के टैलेंट की तारीफ की थी, उन्होंने करते हुए कहा कि टीम को पता है कि वह क्या कर सकते हैं. लेकिन लंबे समय से अच्छा परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह पाने के लिए नए खिलाड़ियों के मुकाबले प्राथमिकता मिलना स्वाभाविक है.
ऐसे में अब सवाल का क्या वैभव को सरप्राइाज एंट्री के तौर पर बेंगलुरु में मौका मिलेगा, या अब उनको 22 अक्टूबर से शुरू हो रही न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के लिए इंतजार करना होगा.
भारत का टी20 स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार.