इंस्टाग्राम
Instagram एक अमेरिकी सोशल ऐप है जिसे केविन सिस्ट्रॉम (Kevin Systrom) और माइक क्राइगर (Mike Krieger) ने बनाया है. यह सोशल नेटवर्किंग सेवा यूजर्स को फोटो और वीडियो शेयर और अपलोड करने की सुविधा देता है जिसे फिल्टर के साथ शेयर किया जा सकता है और हैशटैग का इस्तेमाल कर ट्रेंड सेट कर सकते है. पोस्ट को सार्वजनिक रूप से या अपने जानने वालों के साथ शेयर किया जा सकता है. यूजर्स, टैग और स्थानों के आधार पर दूसरे यूजर्स के पेज को ब्राउज कर सकते हैं. इतना ही नहीं अपनी फाउल्स को पर्सनल फीड में जोड़ने के लिए फोटो पसंद कर सकते हैं और दूसरे यूजर्स को फॉलो सकते हैं (Use of Instagram).
अप्रैल 2012 में, Facebook Inc. ने लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर में इस ऐप को खरीद लिया.
इंस्टाग्राम को मूल रूप से केवल उस समय iPhone की डिस्प्ले के लिए बनाया गया था. यह 640 पिक्सल (Pixel) के साथ एक 1: 1 के अनुपात (Aspect Ratio) में चीजों को फ्रेम कर बनाया गया ऐप था. 2015 में इन फिचर्स को 1080 पिक्सल तक बढ़ाकर कम कर दिया गया था. इस सेवा में मैसेजिंग फीचर, एक ही पोस्ट में कई इमेज या वीडियो शामिल करने की क्षमता और एक 'स्टोरीज' फीचर पोस्ट करना शामिल है. 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते है (Instagram used by 500 million users).
रूस यूक्रेन यूद्ध (Russia Ukraine War) के दौरान इंस्टाग्राम को Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने रूस में इसे सर्विस बंद कर दिया था (Instagram banned in Russia).
राखी सावंत के कंगना रनौत और स्मृति ईरानी पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट के बाद विवाद बढ़ गया है. कंगना ने सोशल मीडिया पर राखी को जवाब देते हुए कहा कि सफलता के लिए सिर्फ सिफारिश नहीं, बल्कि प्रतिभा और योग्यता भी जरूरी है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
वैभव की एक खास रेट्रो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वैभव के बड़े भाई उज्ज्वल ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है, जिसमें वैभव के साथ उनके पिता और छोटे भाई आशीर्वाद भी नजर आ रहे हैंं.
Gen-Z के बीच ‘Soft Launch’ रिलेशनशिप ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय है. इसमें लोग पार्टनर का चेहरा दिखाए बिना हाथ, परछाई, बैक-पोज या दो कॉफी कप जैसी तस्वीरें शेयर करते हैं. जानें कैसे यह ट्रेंड रिश्ते को Reveal करने के साथ प्राइवेसी और सोशल मीडिया एस्थेटिक का संतुलन बनाता है. वीडियो में जानें इस ट्रेंड से जुड़ी ज़रूरी बातें.
इंस्टा पर इन दिनों एक ऐसा AI फोटो ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपनी आज की तस्वीर को 1980 के दशक की फोटो में बदल रहे हैं. ChatGPT पर फोटो अपलोड करते ही तस्वीर का पूरा लुक ऐसा हो जाता है, जैसे वह 40 साल पहले किसी कैमरे से खींची गई हो.
अनाया बांगड़ इन दिनों थाईलैंड में हैं और उन्होंने वहां से अपना ग्लैमरस अंदाज शेयर किया है. मोनोकनी में उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. पोस्ट के साथ अनाया ने लिखा कि अब वह अपने शरीर को अपना घर मानती हैं. उन्होंने इसे 'जेंडर यूफोरिया' बताया. पोस्ट पर यूजर्स ने प्यार दिखाया.
संसद से खिसककर राजनीति का नया मैदान इंस्टाग्राम और 'X' बन गया है. 20 जुलाई के छात्र आंदोलन के बाद पीएम मोदी की इंस्टाग्राम एंगेजमेंट में 289.9% और राहुल गांधी की इंस्टाग्राम एंगेजमेंट में 180.7% का बड़ा उछाल आया है. रील्स, AMA सेशन और सीधे संवाद के जरिए दोनों दिग्गज नेता Gen-Z तक सीधी पहुंच बना रहे हैं.
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का ऐलान किया है. भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि विश्व कप फाइनल में स्पेन से हार के बाद ही उनके मन में यह फैसला आया था. पिता के निधन के बाद उनका निर्णय और मजबूत हो गया. मेसी ने प्रशंसकों, परिवार, कोच और साथियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि टीम को बाहर से समर्थन देंगे.
कंटेंट क्रिएटर कोई भी बन सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों किसी तरह का कंटेंट पॉपुलर हो सकता है. ऐसे में कई लोगों को लगता है कि कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए खास टूल्स की जरूरत होती है. ऐसा नहीं है. आइए बताते हैं कैसे.
Meta अब अपने प्लेटफॉर्म में एक बड़ा बदलाव कर सकता है, जिसके बाद उसको अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम को बच्चों के लिए कुछ पाबंदी लगानी पड़ सकती हैं. नए नियम के तहत मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम को टीनएजर्स के लिए पूरी रात के लिए बंद रखेगा और दिन में दो घंटे की पाबंदी भी लागू करेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Meta के खिलाफ चल रहे चर्चित में समझौता करना पड़ा है और सवा 1 लाख करोड़ रुपये की रकम बतौर सेटेलमेंट देनी पड़ेगी. इस केस में मेटा के ऊपर गंभीर आरोप लगे और इस मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग को भी कोर्ट में पेश होने की संभावना जताई थी.
इंस्टाग्राम ने रील्स के लिए नया फीचर पेश किया है. जो लोग कंटेंट क्रिएटर हैं उनके लिए भी ये फीचर अहम रहने वाला है. नए फीचर्स के आने के बाद 10 सेकंड में ही इंस्टाग्राम खुद फर्स्ट ड्राफ्ट तैयार करके दे देगा.
अगर आपको लगता है कि कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सिर्फ मेटा और गूगल के ही प्लेटफॉर्म्स हैं तो आप गलत हैं. इंस्टा और यूट्यूब के बारे में सब जानते हैं, लेकिन क्या इस नए ऐप के बारे में जानते हैं? दरअसल ये ऐप कम फॉलोअर्स वाले यूजर्स को भी पैसे कमाने का मौका दे रहा है.
यूपी के हाथरस की मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई है. उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर उनकी कार ट्रक में जा घुसी. हादसे में छवि की मां सारिका ने भी दम तोड़ दिया है, जबकि पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब चीजें होती रहती हैं. ताजा मामला ये है कि इंस्टाग्राम पर 25 अगस्त 2026 नाम से एक हैंडल बनता है. खुलासे के बारे में लोगों का उत्साह जगाया जाता है. लेकिन 25 अगस्त को कुछ ऐसा होता है जिससे इंटरनेट पर लोग हैरान हैं. कुछ लोग इसे कमाई बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि ये बड़ा स्कैम है.
कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर हुए विवाद के बीच उनकी बहन नूपुर सेनन ने उनका समर्थन किया है. नूपुर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं के कपड़ों से उनकी संस्कृति और सम्मान तय नहीं किया जा सकता है. राहुल गांधी ने भी कृति का समर्थन किया.
लेजेंडरी एक्टर जैकी जैन की एक वॉच नजर आई है, जिसको लेकर बताया है कि उसकी कीमत 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 9.57 करोड़ रुपये) है. यह एक बेहद ही स्लिम वॉच है, जिसकी थिकनेस 1 रुपये के सिक्के के बराबर है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
अमेरिका में टिकटॉक ने 3828 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया है. टिकटॉक ने यह समझौता एक पुराने केस में किया है, जिसमें टिकटॉक पर कई गंभीर आरोप लगे थे. अब वे केस खत्म कर दिए जाएंगे. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने के बारे में कृष्णन ने कहा कि सरकार के आदेश पर कंटेंट हटाना कुल मिलाकर कंटेंट हटाने की प्रक्रिया का सिर्फ़ एक हिस्सा है, क्योंकि ज़्यादातर कंटेंट सोशल मीडिया के स्तर पर ही हटाया जाता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लड़के असली सांपों और अजगरों के बीच सांप-सीढ़ी जैसा गेम खेलते नजर आ रहे हैं. बड़े बोर्ड पर सांपों के बीच खिलाड़ियों का आगे बढ़ना बेहद डरावना दिखता है. वीडियो की जगह और परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में जानें मामला.
'मेटा' यानी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अमेरिका के चार राज्यों ने आरोप लगाया है कि उसने जानबूझकर अपने ऐप्स को इस तरह डिजाइन किया, जिससे बच्चों को इसकी लत लग जाए. आरोप है कि मेटा को अच्छी तरह पता था कि कम उम्र के बच्चे मानसिक रूप से संवेदनशील होते हैं. इसके बावजूद, कंपनी ने 'इनफिनिट स्क्रॉल', 'ऑटोप्ले' और 'लाइक' बटन जैसे फीचर्स बनाए ताकि बच्चे दिन-रात ऑनलाइन बने रहें. अगर मेटा यह केस हारती है, तो उसे 200 अरब डॉलर जुर्माने के रूप में देना पड़ सकता है.
UP के कन्नौज में महिला की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने जलती चिता से खोपड़ी और अन्य अवशेष बरामद किए. आरोप है कि प्रेमी बिना सूचना शव जला रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.