राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'रंगीलो म्हारो ढोलना' पर रुमाल लहराते हुए डांस करते नजर आए. उनका यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. मंगलवार (18 मई) को जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. इस जीत के सबसे बड़े हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का पूरा रुख बदल दिया.
वैभव ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस इनिंग में 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. लखनऊ के गेंदबाज उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए. शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
इस सीजन वैभव का बल्ला लगातार आग उगल रहा है. आईपीएल 2026 में अब तक खेले 13 मैचों में वह 579 रन बना चुके हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उनके सिर पर है. सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इस सीजन 53 छक्के जड़ दिए हैं और अब वह क्रिस गेल के एक आईपीएल सीजन में 59 छक्कों के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं.
यह भी पढ़ें: बीच मैदान में वैभव ने की ये हरकत, टीम मैनेजर ने रोका, गावस्कर देखते रह गए, VIDEO
वहीं उनका लखनऊ संग मैच से पहले एक अलग ही अंदाज में नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह मशहूर गाने 'रंगीलो म्हारो ढोलना' पर जमकर डांस करते दिखाई दिए. हाथ में हरा रुमाल लेकर वैभव पूरे मस्तीभरे अंदाज में ठुमके लगाते नजर आए. उनके एक्सप्रेशन और मासूमियत ने फैन्स का दिल जीत लिया.
No more proof needed that Vaibhav Suryavanshi is still just a kid 😂
— Faruk (@uf2151593) May 20, 2026
Before the RR vs LSG clash, he was vibing in full Bhojpuri style with a towel on a Rajasthan song 🤣🎶 pic.twitter.com/OXTHXVtX6g
वैभव सूर्यवंशी जिस गाने पर डांस कर रहे थे, वो 1999 में आए एलबम 'प्यार के गीत; सॉन्ग 'रंगीलो म्हारो ढोलना' का है. इस गाने में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान थे, जिन पर यह पिक्चराइज किया गया था, जिसे शुभा मुद्गल और सुखविंदर ने गाया था.
यह भी पढ़ें: मैदान पर 'A' दिखाकर छा गए वैभव सूर्यवंशी, मां के लिए था खास इशारा
वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर फैन्स ने लिखा- अब किसी सबूत की जरूरत नहीं कि वैभव सूर्यवंशी अभी भी सिर्फ एक बच्चा है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: 579 रन, 53 छक्के, स्ट्राइक रेट 236...आखिर 15 साल का वैभव सूर्यवंशी एक IPL में और कितनी तबाही मचाएगा?
वैभव का यह अंदाज दिखाता है कि मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी करने वाला यह खिलाड़ी मैदान के बाहर अब भी बेहद मस्तीभरा और जिंदादिल है. राजस्थान रॉयल्स के फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.