मलाइका अरोड़ा, मॉडल, अभिनेत्री
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, और टेलीविजन हस्ती हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं. मलाइका ने अपना करियर एक वीजे के तौर पर एमटीवी इंडिया (MTV VJ) से शुरु किया था. उन्होंने एक इंटरव्यूअर के रूप में क्लब एमटीवी (Club MTV) जैसे शो की मेजबानी की थी और बाद में साइरस ब्रोचा (Cyrus Broacha) के साथ लव लाइन (Love Line) और स्टाइल चेक (Style Check) शो की सह-मेजबानी की (Malaika Arora Debut).
मलाइका ने बाद में मॉडलिंग में अपना करियर शुरु किया और वो कई विज्ञापनों में छाई रहीं. बल्ली सागू के "गुर नालो इश्क मीठा" और जस अरोड़ा के साथ एल्बम गीतों के लिए काम भी किया. साल 1998 की बॉलीवुड फिल्म ‘दिल से’ में "छैय्या छैय्या" (Chaiyya Chaiyya, Dil Se) आइटम सॉंग में उनके डांस ने उन्हें बॉलिवुड में एक अलग पहचान दी. माही वे (2002), काल धमाल (2005) और मुन्नी बदनाम हुई (2010) गीतों में उनके प्रदर्शन के लिए सराहा गया (Malaika Arora Modelling And Songs). मलाइका टीवी शोज नच बलिए, इंडियाज बेस्ट डांसर (India’s Best Dancer) और इंडियाज गॉट टैलेन्ट (India’s Got Talent) में बतौर जज नजर आई हैं.
मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ था (Malaika Arora Date of Birth). जब वह 11 साल की थी तब उसके माता-पिता का तलाक हो गया और वह अपनी मां और बहन अमृता के साथ चेंबूर चली गई. उनकी मां, जॉयस पॉलीकार्प, एक मलयाली हैं और उनके पिता, अनिल अरोड़ा पंजाब के फाजिल्का जिले के मूल निवासी थे, जिन्होंने भारतीय मर्चेंट नेवी में काम किया था (Maliaka Parents).
मलाइका ने अपनी माध्यमिक शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद स्कूल (Swami Vivekanand School, Chembur) से पूरी की. वह होली क्रॉस हाई स्कूल ठाणे (Holy Cross Schoon Thane) की पूर्व छात्रा भी हैं, जहां उन्होंने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की. उन्होंने जय हिंद कॉलेज, चर्चगेट (Jai Hind College, Churchgate) से अपनी कॉलेज की पढ़ाई की, लेकिन व्यस्तताओं के कारण इसे पूरा नहीं कर पाईं. (Malaika Arora Education).
मलाइका ने 1998 में बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान (Arbaz Khan) से शादी की थी (Mailaika Arora Husband). इनका एक बेटा अरहान खान (Arhan Khan) है, जिसका जन्म 9 नवंबर 2002 को हुआ था (Malaika Arora Son). 28 मार्च 2016 को, उन्होंने संगतता मुद्दों का हवाला देते हुए अलगाव की घोषणा की और 11 मई 2017 को इस जोड़े का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया (Malaika Divorce ). अरबाज के साथ उनकी शादी के बाद से तलाक होने तक, उन्हें मलाइका अरोड़ा खान के नाम से जाना जाता था. इस तलाक के बाद बेटे की कस्टडी मलाइका के पास है.
मलाइका अरोड़ा 2017 से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं(Malaika Arora relationship With Arjoon Kapoor).
ये इंस्टाग्राम पर malaikaaroraofficial नाम से एक्टिव हैं.
मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता ने अपना कई किलो वजन घटाया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. लोगों ने कहा कि एक्ट्रेस ने सर्जरी या ओजेम्पिक जैसी दवाओं से वेट लॉस किया.
अमृता अरोड़ा ने अपनी मां के हाथों बने खास हेयर ऑयल का नुस्खा बताया है, जिसे मलाइका अरोड़ा भी बचपन से इस्तेमाल करती हैं. नारियल, अरंडी और कलौंजी के तेल के साथ मेथी, प्याज और गुड़हल से बनने वाले इस घरेलू तेल की सामग्री, बनाने का तरीका और जरूरी सावधानियां जानें.
बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा और सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में स्टेज शेयर किया, जहां मीका ने मलाइका को मजाकिया अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया. मलाइका ने हंसते हुए उनकी बातों का जवाब दिया और दोनों के बीच की मस्ती ने फैन्स का दिल जीत लिया.
ये वीडियो अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का है, जहां मलाइका बुर्का पहनकर पहुंचीं. ग्लैमरस डीवा को बुर्के में देखकर लोगों के होश उड़ गए.
ब्लैक कलर के बुर्के पर मलाइका ने शूज पहने थे. इंटरनेट की पारखी नजरों से मलाइका अपने शूज नहीं छिपा पाईं. एक यूजर ने लिखा कि पता नहीं है क्या कि मस्जिद में शूज पहनकर नहीं जाते.
मलाइका अरोड़ा ने दुबई की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में बुर्का पहनकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं. हर ओर उनके ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा हो रही है.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप आखिर क्यों हुआ था? इस सवाल का जवाब कई लोग जानना चाहते हैं. मगर अब इसका खुलासा हो गया है कि आखिर अर्जुन और मलाइका ने क्यों अपने रास्ते जुदा किए.
हाल ही में मलाइका ने मां के घर पर बॉयफ्रेंड संग ओनम का त्योहार मनाया. सोशल मीडिया उनके वीडियोज और फोटोज भी वायरल हुए.
बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा और डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका ने हर्ष मेहता को डेट करना शुरू किया है और दोनों मेलबर्न में एक इवेंट के दौरान साथ नजर आए.
मलाइका अरोड़ा को मुंबई में कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और बेटे अरहान खान के साथ स्पॉट किया गया. दोनों के रिश्ते की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं. इससे पहले मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी, लेकिन 2024 में उनके अलग होने की खबरें सामने आई थीं
मलाइका अरोड़ा को बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ मां के घर जाते देखा गया. दोनों का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कुछ यूजर्स ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की, जबकि कुछ ने रिश्ते को लेकर सवाल उठाए.
मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता ने ओनम के त्योहार पर मलाइका की मां के घर मिलकर सेलिब्रेशन किया. ओनम के इस खास मौके पर मलाइका के घर पहुंचकर हर्ष ने न सिर्फ त्योहार की खुशियां शेयर कीं
एक्ट्रेसेस को आए दिन सही कपड़े पहनने की तमीज सिखाई जाती है और इस समय निशाने पर कृति सेनन हैं. लेकिन यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस को उनके रिवीलिंग कपड़ों पर ट्रोल किया जा चुका है.
बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा मलाइका अरोड़ा के हुस्न और फिटनेस की जितनी तारीफ करें वो कम ही है. मलाइका कई महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं. अब एक्ट्रेस के दिलकशन अंदाज पर पैपराजी भी फिदा हो गए हैं.
अरहान खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ट्रैवल व्लॉग डाला, जिसमें वो अपने दोस्तों और मां मलाइका अरोड़ा के साथ ग्रीस की राजधारी एथेंस में नजर आए. वहां उनके साथ दोस्तों ने कुछ ऐसा काम किया, जिसके कारण अरहान की सांसें कुछ पलों के लिए थम सी गई थीं.
'लॉक अप' में जब अर्जुन कपूर गेस्ट बनकर आए थे, तब पामेला उन्हें देखकर काफी ज्यादा शरमा रही थीं. तब पामेला को सब अर्जुन के नाम से टीज करने लगे थे. इसके बाद से ही अर्जुन और पामेला की नजदीकियां चर्चा में आ गईं.
नवजोत कौर सिद्धू ने कनेक्ट पॉडकास्ट में मलाइका अरोड़ा और अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने मलाइका की मेहनत और संघर्ष की तारीफ की और बताया कि कैसे मलाइका ने अपनी जिंदगी में अकेले ही सब कुछ हासिल किया.
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेकेशन से अपनी कई किलर तस्वीरें शेयर की हैं. किसी तस्वीर में वो बिकिनी पहने चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं, तो किसी फोटो में उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला.
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेकेशन से अपनी कई किलर तस्वीरें शेयर की हैं. किसी तस्वीर में वो बिकिनी पहने चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं, तो किसी फोटो में उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला.
पामेला ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी है. हालांकि, उन्होंने अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है. मगर फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है.