अरबाज खान (Arbaaz Khan) का पूरा नाम, अरबाज सलीम अब्दुल रशीद खान है. वह एक अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो तेलुगु और मलयालम सिनेमा के अलावा मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा के लिए काम करते हैं (Producer and Actor). उन्होंने 1996 की फिल्म 'दरार' में एक खलनायक की भूमिका से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की (Arbaaz Khan Debut in Film). उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें एक निगेटिव रोल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था (Arbaaz Khan Award).
इसके बाद उन्होंने कई प्रमुख और सहायक भूमिकाओं में अभिनय किया. उनके फिल्मों में प्यार किया तो डरना क्या (1998), क़यामत: सिटी अंडर थ्रेट (2003), गर्व: प्राइड एंड ऑनर (2004), हलचल (2004), मालामाल वीकली (2006), भागम भाग (2006), शूटआउट एट लोखंडवाला और फूल एंड फाइनल (2007), किसान, जय वीरू (2009) और दबंग (2010) शामिल है. उन्होंने चिरंजीवी अभिनीत तेलुगु फिल्म जय चिरंजीवा में मुख्य खलनायक की भूमिका भी निभाई थी (Arbaaz Khan Movies).
उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'पावर कपल' को भी होस्ट किया है. 2019 में, खान ने क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'पॉइजन' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया (Arbaaz Khan in TV).
अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था (Arbaaz Khan Age). उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) हैं और उनकी मां सुशीला चरक हैं, जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया (Arbaaz Khan Parents). बॉलीवुड अभिनेत्री हेलेन खान (Helen Khan) उनकी सौतेली मां हैं (Arbaaz Khan Half Mother). अभिनेता सलमान खान और सोहेल खान उनके भाई हैं (Arbaaz Khan Brother). उनकी एक बहन अलवीरा खान और एक दत्तक बहन अर्पिता खान हैं. अभिनेता अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा उनके बहनोई हैं (Arbaaz Khan Family). उन्होंने सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से पढ़ाई की है (Arbaaz Khan Education).
उन्होंने 1998 में मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से शादी की. उनका एक बेटा अरहान खान है (Arbaaz Khan Son). अरबाज और मलाइका ने 28 मार्च 2016 को अलग होने की घोषणा की और 11 मई 2017 को उनका तलाक हो गया (Arbaaz Khan Divorce). अरबाज ने बॉलिवुड की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से 24 दिसंबर 2023 को शादी की.
अरबाज खान पर 2018 में, इंडियन प्रीमियर लीग मैचों (IPL) पर सट्टा लगाने के आरोप लगे थे, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था. पुलिस अधिकारी के अनुसार, वह पांच से छह वर्षों से क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगा रहे थें (Arbaaz Khan IPL Betting).
मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. मलाइका ने अब मोनोकनी में अपना बोल्ड वीडियो शेयर किया है. मलाइका के किलर अंदाज पर फैंस दिल हार रहे हैं.
मलाइका की ग्लैमरस तस्वीरें तो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने बाथरोब में अपनी किलर फोटोज शेयर करके इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.
जॉर्जिया ने अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की है. इनमें वो बिकिनी में नजर आती हैं. ये जॉर्जिया के मालदीव वेकेशन की फोटोज हैं.
सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई. एक अनजान शख्स अचानक उनकी कार में घुसकर बैठ गया. ये देख अरबाज भी सहमे नजर आए. आगे क्या हुआ...?
शादी के बाद अरबाज और शूरा एक नन्ही परी के पेरेंट बन चुके हैं. कपल ने अपनी बेटी का नाम सिपारा रखा है. शूरा ने बताया कि उनकी लाडली का नाम उनके ससुर सलीम खान ने रखा है.
अपनी शादी के वक्त से ही यह अरबाज और शूरा उम्र के बड़े फासले को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहता है, क्योंकि अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा से उम्र में करीब 23 साल बड़े हैं. अब तक इस ट्रोलिंग पर चुप्पी साधे रहने वाली शूरा खान ने आखिरकार अपनी खामोशी तोड़ी है.
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने स्टारकिड्स को लेकर कई राज खोले हैं. भारती ने बताया कि माधुरी दीक्षित के बेटे करण जौहर की फिल्म के सेट पर उनके लिए पंखा लेकर खड़े थे, जिसे देखर वो शॉक्ड रह गई थीं.
सीमा और सोहेल को साथ देखकर कई बार लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. यूजर्स को लगता है कि तलाक लेकर दोनों साथ होने का दिखावा क्यों कर रहे हैं. अब सीमा ने ट्रोलिंग और सोहेल संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.
मुंबई में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जॉर्जिया एंड्रियानी की एक व्यक्ति से तीखी बहस हो गई. उस व्यक्ति ने खुद को रेस्टोरेंट का मैनेजर बताया और कथित तौर पर उनसे इवेंट खत्म करने के लिए कहा.
अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड, मॉडल-एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर उनकी बोल्डनेस चर्चा में है.
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपने दोनों बच्चों आहिल और आयत के साथ बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचीं. उन्होंने वहां से तस्वीरें भी शेयर की हैं.
मलाइका घूमने-फिरने की भी काफी शौकीन हैं. वक्त मिलते ही वो खूबसूरत लोकेशन पर वेकेश एन्जॉय करने निकल जाती हैं.
राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'रंगीलो म्हारो ढोलना' पर रुमाल लहराते हुए डांस करते नजर आए. उनका यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ में नया मोड़ आया है. हाल ही में उन्हें डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता के साथ मुंबई में अपनी मां के घर जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
मलाइका अरोड़ा को बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ मां के घर जाते देखा गया. दोनों का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कुछ यूजर्स ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की, जबकि कुछ ने रिश्ते को लेकर सवाल उठाए.
वेटरन एक्ट्रेस हेलेन ने सलीम खान संग अपने रिश्ते की शुरुआती मुश्किलों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वो सलमा खान की इतनी इज्जत करती थीं कि उनसे नजरें मिलाने से भी बचती थीं और कार में छिप जाती थीं.
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने बेटी सिपारा संग ईद सेलिब्रेशन की झलक दी है.
बॉलीवुड के वेटरन राइटर सलीम खान को अस्पताल में भर्ती हुए लगभग एक महीना होने को आया है. लेकिन अभी तक परिवार ने उन्हें लेकर कोई हेल्थ अपडेट जारी नहीं की है. पर अब एक्टर बेटे अरबाज खान ने पिता का हालचाल बताया है. अरबाज का कहना है की सलीम की सेहत में अब पहले से सुधार हो रहा है.
ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज लेखक सलीम खान की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है. बेटे अरबाज खान ने बताया कि वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जल्द घर लौट सकते हैं.
सलीम खान और उनका परिवार हर धर्म का सम्मान करते हैं. वो हिंदू त्योहार भी मनाते हैं और इस्लाम को भी फॉलो करते हैं. एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने नमाज और इस्लाम को लेकर बात की थी. उन्होंने इंटरफेथ मैरिज पर भी अपनी राय रखी थी.
एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने मुंबई में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है. जानकारी के मुताबिक ये अपार्टमेंट मुंबई के तेजी से डेवलप हो रहे क्षेत्रों में से एक, जोगेश्वरी वेस्ट में स्थित है.