scorecardresearch
 

पाकिस्तान कैसे कर सकता है टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वाल‍िफाई? 3 पॉइंट्स में समझें पूरी कहानी

इंग्लैंड से टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में हार के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल का रास्ता बेहद कठिन हो गया है. दो मैचों में सिर्फ एक अंक के साथ अब उसे श्रीलंका को हराना ही होगा, साथ ही न्यूजीलैंड के हारने की दुआ करनी होगी. अगर समीकरण नहीं बने, तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है.

Advertisement
X
सेमीफाइनल में पाकिस्तान कैसे पहुंच सकता है? इसे लेकर कई समीकरण सामने आ रहे हैं (Photo: AP)
सेमीफाइनल में पाकिस्तान कैसे पहुंच सकता है? इसे लेकर कई समीकरण सामने आ रहे हैं (Photo: AP)

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को को दो विकेट से पीटकर टूर्नामेंट सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर ली.अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए मैच का रुख पलट दिया और टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई. 

अब पाकिस्तान के सामने ‘करो या मरो’ का समीकरण बन गया है, वहीं उसे टी20 वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने के लिए दूसरी टीमों पर भी न‍िर्भर रहना होगा. पाकिस्तान के खाते में दो मैचों से सिर्फ 1 पॉइंट है. पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश में धुल गया, जबकि इंग्लैंड से हार ने हालात और कठिन बना दिए. अब सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा.

क्या कहता है क्वालिफिकेशन का गणित? समझिए पूरा खेल
पाकिस्तान की राह अब दूसरे मैचों के नतीजों पर टिकी है

  • अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच (इंग्लैंड और श्रीलंका से) हार जाता है और पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देता है, तो पाकिस्तान 3 अंकों के साथ आगे निकल सकता है.
  • यदि न्यूजीलैंड श्रीलंका को हराए लेकिन इंग्लैंड से हार जाए और पाकिस्तान भी श्रीलंका को हरा दे, तो दोनों टीमों के 3-3 अंक होंगे, ऐसे में फैसला नेट रन रेट से होगा.
  • लेकिन अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीत जाता है, तो वह 5 अंकों के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा.

क्या कहता है PAK का क्वालिफिकेशन का गणित? 

Advertisement
  1. अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच (इंग्लैंड और श्रीलंका से) हार जाता है और पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देता है, तो पाकिस्तान 3 पॉइंट्स के साथ आगे निकल सकता है.
  2. यदि न्यूजीलैंड  श्रीलंका को हराए लेकिन इंग्लैंड से हार जाए और पाकिस्तान भी श्रीलंका को हरा दे, तो दोनों टीमों के 3-3 पॉइंट होंगे, ऐसे में फैसला नेट रन रेट से होगा.
  3. लेकिन अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीत जाता है, तो वह 5 पॉइंट्स के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा.

यानी सीधा-सीधा कहें तो पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराना होगा. साथ ही यह दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच हार जाए,  एक श्रीलंका से और एक इंग्लैंड से. अगर ऐसा होता है तो....

  • न्यूजीलैंड सिर्फ 1 पॉइंट  पर रह जाएगा, श्रीलंका 2 पॉइंट तक पहुंचेगा,  पाकिस्तान 3 पॉइंट के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. 

वहीं मामला अगर नेट रन रेट पर फंसा तो...

  • न्यूजीलैंड अगर अपने दो मैचों में से सिर्फ एक जीतता है, और पाकिस्तान श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा देता है, तो क्या होगा?
  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के 3-3 पॉइंट हो जाएंगे. तब फैसला नेट रन रेट (NRR) से होगा.अगर पाकिस्तान का रन रेट बेहतर रहा, तो वही सेमीफाइनल में जाएगा. 

ब्रूक का शतक बना मैच का टर्निंग पॉइंट
सुपर इंग्लैंड ने 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में झटके झेले, लेकिन ब्रूक ने जिम्मेदारी संभाल ली. व‍िल जैक्स ने 28 रन बनाकर उनका साथ दिया और इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह आफरीदी ने 4/30 का शानदार स्पेल डाला, जबकि उस्मान तार‍िक ने दो विकेट लिए. इससे पहले पाकिस्तान की टीम साहिबजादा फरहान के 63 रन और बाबर आजम और फखर जमां के 25-25 रन की मदद से टीम 164/9 तक पहुंची थी. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement