scorecardresearch
 

'गुस्सा छोड़ दो भाई...', सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव में हुई सुलह, पाकिस्तान मैच में भ‍िड़ंत के बाद कप्तान ने यूं मनाया, VIDEO

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की की, लेकिन मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच दिखी हल्की तकरार चर्चा का विषय बन गई. अब उसी तकरार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव के साथ वीडियो शेयर कर ल‍िखा- गुस्सा छोड़ दो भाई...

Advertisement
X
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद एक वीड‍ियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि कुलदीप यादव की हार्द‍िक पंड्या और सूर्या से बहस हुई. (Photo: ITG)
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद एक वीड‍ियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि कुलदीप यादव की हार्द‍िक पंड्या और सूर्या से बहस हुई. (Photo: ITG)

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का शानदार अभियान जारी है. कोलंबो में रव‍िवार (15 फरवरी) को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. इस जीत के साथ टीम ने सुपर-8 में आधिकारिक रूप से क्वालिफाई कर लिया.

वैसे भारत-पाक‍िस्तान मुकाबले का रोमांच मैदान तक ही सीमित नहीं रहा. मैच खत्म होने के बाद कैमरों ने एक ऐसा वीड‍ियो कैद किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.

मैदान पर दिखी बहस, खिलाड़ियों को करना पड़ा बीच-बचाव
उस्मान तार‍िक पाकिस्तानी टीम की ओर से आउट होने वाले आख‍िरी बल्लेबाज रहे. उनको हार्द‍िक पंड्या ने आउट किया. लेकिन इस आखिरी विकेट गिरने के बाद हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच थोड़ी तीखी बातचीत हुई. 

वीडियो में इशारों-इशारों में कुछ  होती दिखी, जबकि यह सब देख त‍िलक वर्मा टेंशन में द‍िखे. वहीं र‍िंकू सिंह माहौल शांत कराने की कोशिश की. इन फोटों ने तुरंत अटकलों को जन्म दिया और सवाल उठा कि क्या भारतीय टीम में कुछ गड़बड़ है. 

कप्तान ने 4 शब्दों में खत्म कर दी सारी चर्चा
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को हुआ और सोमवार (16 फरवरी) पूरे द‍िन इस बात पर अटकलें लगती रहीं कि आख‍िर कुलदीप के साथ क्या हुआ है. लेकिन मीडिया पर चल रही बहस को ज्यादा लंबा नहीं चलने दिया गया. 
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम की जीत के बीच गरमाया माहौल! कुलदीप यादव पर बरस पड़े हार्दिक पंड्या, कप्तान सूर्या ने भी लगा दी क्लास, VIDEO

सोमवार शाम को कप्तान सूर्या ने एक वीड‍ियो शेयर किया और लिखा-गुस्सा छोड़ दो भाई. समें वह कुलदीप के पास जाकर उन्हें गले लगाते दिखे. फैन्स ने इसे ड्रेस‍िंग रूम बॉन्ड‍िंग बताया और पूरे व‍िवाद की  तुरंत निकल गई.

Advertisement

ध्यान रहे भारत और पाक‍िस्तान के बीच रव‍िवार को हुए मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 175/7 का स्कोर खड़ा किया. जहां ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेली और यही पारी न‍िर्णायक साब‍ित हुई. जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई.  इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 में से 8 मुकाबले जीतकर लंबी चौड़ी बढ़त बना ली है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement