scorecardresearch
 

RR vs MI, IPL 2026 Highlights: राजस्थान ने मुंबई को 27 रनों से रौंदा, यशस्वी-वैभव ने खेली तूफानी पारी

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है. मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान ने बारिश प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी. इस मैच के हीरो यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

Advertisement
X
राजस्थान ने मुंबई को 27 रनों से हराया (Photo: ITG)
राजस्थान ने मुंबई को 27 रनों से हराया (Photo: ITG)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 13वां मुकाबला मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. बारिश के चलते ये मुकाबला केवल 11-11 ओवरों का खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से जीत हासिल की. इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए वैभव और यशस्वी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में उतरी मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी.  बता दें कि गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते ये मुकाबला करीब 2.30 घंटे की देरी से शुरू हुआ था.

ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बैटिंग

151 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन का विकेट झटक लिया. रिकेल्टन केवल 8 रन बना सके. इसके बाद दूसरे ओवर में सूर्यकुमार यादव भी अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्या के बल्ले से 6 रन आए. इसके बाद रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन तीसरे ही ओवर में संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया. रोहित केवल 5 रन बना सके.

5वें ओवर में हार्दिक पंड्या भी अपना विकेट गंवा बैठे. हार्दिक के बल्ले से केवल 9 रन आए. इसी ओवर में तिलक वर्मा को भी रवि विश्नोई ने चलता किया. तिलक के बल्ले से केवल 14 रन आए. इसके बाद मुंबई के विकेटों का पतन जारी रहा. आखिरकार मुंबई 9 विकेट खोकर 11 ओवर में 123 रन ही बना सकी. ये मुंबई की लगातार दूसरी हार थी, जबकि राजस्थान की ये लगातार तीसरी जीत रही.

Advertisement

ऐसे रही राजस्थान की बल्लेबाजी

11 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम के लिए पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. यशस्वी ने पहले ही ओवर में दीपक चाहर को 22 रन ठोक दिए. वहीं, वैभव ने बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला. इसके बाद दोनों रुके नहीं. तीसरे ही ओवर में राजस्थान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया. राजस्थान को पहला झटका 5वें ओवर में लगा जब शार्दुल ठाकुर ने वैभव का विकेट झटका. वैभव के बल्ले से 14 गेंद में 39 रन आए. अपनी पारी में वैभव ने 1 चौका और 5 छक्का जड़ा. वहीं, राजस्थान को दूसरा झटका छठे ओवर में लगा जब ध्रुव जुरेल आउट हो गए. जुरेल केवल 2 रन बना सके. लेकिन यशस्वी ने इसी बीच तूफानी फिफ्टी जड़ी.

9वें ओवर में राजस्थान को तीसरा झटका लगा जब रियान पराग का विकेट गिरा. आखिरकार यशस्वी की 32 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने मुंबई के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा. यशस्वी ने 10 टौके और 4 छक्के लगाए.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.

Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement