scorecardresearch
 

न्यूजीलैंड में द्रविड़ ने सबको चौंकाया, अचानक पहुंचे हॉकी टीम के बीच

भारतीय हॉकी टीम आज उस समय चकित रह गई जब दिग्गज क्रिकेटर और भारत की अंडर 19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ उनसे मिलने पहुंचे.

Advertisement
X
भारतीय हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम

न्यूजीलैंड में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए आई भारतीय हॉकी टीम आज उस समय चकित रह गई जब दिग्गज क्रिकेटर और भारत की अंडर 19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ उनसे मिलने पहुंचे.

भारतीय अंडर 19 टीम यहां विश्व कप खेलने आई है और आज उसने पापुआ न्यू गिनी को दस विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. भारत ने पापुआ को 21.5 ओवर में आउट करने के बाद लक्ष्य आठ ओवर में हासिल कर लिया.

भारतीय हॉकी टीम चार देशों का टूर्नामेंट खेलने न्यूजीलैंड में है और कल उसे पहले मैच में जापान से खेलना है. यहां से माउंट मांगानुइ ज्यादा दूर नहीं है जहां अंडर 19 क्रिकेट टीम इस समय मौजूद है.

भारतीय हॉकी टीम में वापसी करने वाले पूर्व कप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने ट्विटर पर द्रविड़ के साथ फोटो साझा किया है.

Advertisement

उन्होंने लिखा ,‘‘महान क्रिकेटर से मिलकर काफी हौसला अफजाई हुई. वह इतने विनम्र हैं कि हॉकी टीम का मनोबल बढाने यहां आए. शुक्रिया राहुल भाई.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement