scorecardresearch
 

कम बजट में सोलो ट्रिप प्लान करें Gen Z, इन 7 तरीकों से बचाएं पैसे

जेन जी के बीच सोलो ट्रैवल अपनी पसंद से नई जगहों को एक्सप्लोर करने और खुद के साथ वक्त बिताने का एक तरीका है. लेकिन अकेले घूमने के लिए बड़ा बजट होना जरूरी नहीं है. सही जगह चुनने, टिकट और होटल की तुलना करने, खाने का खर्च संभालने और सेफ्टी का ध्यान रखने जैसे तरीकों से कम पैसों में भी सोलो ट्रिप प्लान की जा सकती है.

Advertisement
X
जेन जी कम बजट में कैसे करें सोलो ट्रिप प्लान?
जेन जी कम बजट में कैसे करें सोलो ट्रिप प्लान?

कभी पहाड़ों में सुकून के कुछ पल बिताना, कभी किसी नए शहर की गलियों में घूमना या फिर अकेले कैफे में बैठकर अपनी पसंद की चीजें करना. जेन जी के लिए ट्रैवल सिर्फ छुट्टियां बिताना नहीं, बल्कि अपनी पसंद से नई जगहों को एक्सप्लोर करना भी है. अकेले घूमने का फायदा ये है कि आप अपनी मर्जी से जगह चुन सकते हैं और अपना प्लान बना सकते हैं.

बुकिंग.कॉम की 2025 ट्रैवल रिसर्च के मुताबिक, भारत में 68% जेन जी ने आराम करने और खुद को तरोताजा करने के लिए सोलो ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बनाई थी. लेकिन इसके लिए महंगे होटल या बड़े बजट की जरूरत नहीं. इन 7 तरीकों से आप भी अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

1. लंबी छुट्टी के बजाय छोटी ट्रिप चुनें

जेन जी की तरह ट्रैवल शुरू करने के लिए जरूरी नहीं कि आप एक हफ्ते की छुट्टी लें. अपने शहर के पास की किसी जगह पर एक या दो दिन की ट्रिप प्लान करें. इससे आने-जाने, रहने और खाने का खर्च कम होगा. ऐसी जगह चुनें जहां कम टाइम में कई जगहें घूम सकें.

2. ट्रेंडिंग जगह नहीं, अपने बजट की जगह चुनें

सोशल मीडिया पर किसी जगह की फोटोज देखकर वहां जाने का मन हो सकता है, लेकिन पहले उसका पूरा खर्च देखें. टिकट, होटल, लोकल ट्रैवल और खाने का बजट जोड़ें. अगर खर्च ज्यादा है, तो किसी कम मशहूर जगह को चुनें जहां पनेचर, लोकल खाना या घूमने के अच्छे ऑप्शन्स मिल सकें.

Advertisement

3. टिकट और रहने की जगह की तुलना करें

ट्रेन और बस के किराए की तुलना करके अपने बजट के हिसाब से ऑप्शन्स चुनें. भारतीय रेलवे की वेबसाइट  पर ट्रेन और टिकट की जानकारी देख सकते हैं. रहने के लिए हॉस्टल, बजट होटल और होमस्टे के किराए के साथ उनकी लोकेशन और रिव्यू भी जांचें.

यह भी पढ़ें: "Gen Z Delivery Boy: पढ़ाई के साथ डिलीवरी बॉय का काम कर रहा LLB स्टूडेंट, बताई पहले दिन की कमाई

4. अपनी पसंद के हिसाब से ट्रिप प्लान करें

सोलो ट्रिप का फायदा है कि आपको हर जगह किसी दूसरे की पसंद के हिसाब से नहीं जाना पड़ता. अगर आपको कैफे पसंद हैं, तो खाने की जगहें खोजें.  नेचर पसंद है, तो पार्क, पहाड़ या झीलों को प्लान में शामिल करें. इससे ट्रिप ज्यादा पर्सनल और मजेदार बनेगी.

5. हर जगह जाने के बजाय कुछ जगहें चुनें

एक दिन में बहुत सारी जगहें घूमने की कोशिश न करें. अपने फेवरेट जगह चुनें और आसपास की जगहों को एक साथ कवर करें. इससे सफर का खर्च घटेगा और आपको हर जगह टाइम बिताने का मौका मिलेगा.

6. पैकिंग और खाने में स्मार्ट बनें

ऐसे कपड़े रखें जिन्हें अलग-अलग तरीकों से पहन सकें. कम्फरटेबल जूते, चार्जर, पावर बैंक, पहचान पत्र और जरूरी दवाइयां साथ रखें. खाने के लिए रोज का बजट तय करें और हर बार महंगे कैफे में जाने के बजाय स्थानीय खाने के विकल्प भी आजमाएं.

Advertisement

7. बजट के साथ सेफ्टी का भी रखें ध्यान

अपनी ट्रिप की जानकारी किसी भरोसेमंद फ्रेंड या फैमिली मेंबर को दें. रहने की जगह पहले बुक करें, फोन चार्ज रखें और आपात स्थिति के लिए कुछ पैसे अलग रखें. अकेले घूमते टाइम किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी पर्सनल जानकारी साझा करने या अनजान जगह पर जाने से बचें.

जेन जी के लिए सोलो ट्रिप प्लान करने का मतलब सिर्फ नई जगह पर जाना नहीं, बल्कि अपनी पसंद, टाइम और बजट के हिसाब से घूमना है. थोड़ी तैयारी के साथ कम खर्च में भी अकेले घूमने का एक्सपीरियंस यादगार बनाया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement