पंजाब और मुंबई के बीच गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला में रोमांचक मुकाबला हुआ, एक समय ऐसा लग रहा था कि इस मैच को पंजाब की टीम आसानी से जीत लेगी. लेकिन आखिरी ओवर्स में तिलक वर्मा और विल जैक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पूरा मैच ही पलट दिया. आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. जिसे मुंबई ने एक गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया. इस तरह मुंबई ने मुकाबला 6 विकेट से जीता.
पंजाब की यह लगातार पांचवीं हार रही. मुंबई के इस मैच में जीत के हीरो तिलक वर्मा के साथ विल जैक्स रहे. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को जीत दिलाई. इस मैच में मुंबई की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की. हालांकि मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है.
Unbelievable chase, unbelievable player 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
Tilak Varma pulling off the greatest heist of the season 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/DHAvUhHniK
ऐसी रही मुंबई की पारी
200 रनों के चेज में मुंबई ने धांसू शुरुआत की और पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर्स) में 59 रन जोड़े. पर 23 गेंदों पर 48 रन जड़ने के बाद रयान रिकेल्टन अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर आउट हो गए. नंबर 3 पर खेलने आए नमन धीर (9) मार्को जानसेन का जल्द आउट हो गए.
इसके बाद लगा कि रोहित लंबी पारी खेलेंगे लेकिन वो युजवेंद्र चहल की फिरकी में फंसकर क्लीन बोल्ड हो गए. उन्होंने 26 गेंदों पर 25 रन बनाए. इस तरह मुंबई का स्कोर 88/3 हो गया. इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और तिलक वर्मा ने मिलकर 61 रन जोड़े. पर रदरफोर्ड ओमरजई की गेंद पर जेवियर बार्टलेट को कैच दे बैठे. इस तरह मुंबई का स्कोर 149/4 हो गया. हालांकि इसके बाद विल जैक्स और तिलक वर्मा अपनी टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे. विल ने 10 गेंदों पर नाबाद 25, वहीं तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए.
106 METRE SIX! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
🎥 Tilak Varma levels the longest six of the season with this hit 😮👏
Updates ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/lstHCjGAkq
पंजाब की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया; मैच में पंजाब के लिए ओपनिंग करने प्रभसिमरन सिंंह और प्रियांश आर्य आए और दोनों ने एक बार नजरें जमने के बाद खुलकर खेलना शुरू किया. हालांकि जब स्कोर 50 रन हुआ, तभी दीपक चाहर ने प्रियांश आर्य (22) को बोल्ड कर दिया.
इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली संभलकर खेले और स्कोर को 100 के पार ले गए. लेकिन जब प्रभसिमरन 57 के स्कोर पर थे तो वो शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कूपर कोनोली को कैच थमा बैठे. इसके बाद आए श्रेयस अय्यर महज 4 रन पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हो गए .
A tough outing. pic.twitter.com/vsYRWSnb2v
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 14, 2026
फिर राज बावा ने भी अपने पहले ओवर में कूपर कोनोली को बोल्ड कर दिया. इसके बाद सूर्यांश शेडगे (8) भी कुछ खास नहीं कर सके और वो शार्दुल ठाकुर का शिकार बन गए. शशांक सिंंह (2) और मार्को जानसेन (2) भी कुछ खास नहीं कर सके. वो तो भला हो अजमतुल्ला ओमरजई का, जिन्होंने 17 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. लास्ट ओवर्स में आकर जेवियर बार्टलेट (15 नाबाद) और विष्णु विनोद (18 नाबाद) ने अपने हाथ खोले. जिसकी बदौलत 200/8 का स्कोर बना.
मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले. वहीं दीपक चाहर को 2 सफलता मिली. राज बावा और कॉर्बिन बॉश को एक-एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: MI में बड़ा बदलाव! बीच IPL में जसप्रीत बुमराह बने कप्तान, सूर्या-हार्दिक कहां हैं?
पंजाब किंग्स प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य , प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा.
पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट सब्स: विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे
मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट
मुंबई इंडियंस (MI) स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत,रॉबिन मिंज , शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, आकाशवाणी कुमार, मयंक मार्कंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवर, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार
पंजाब किंग्स (PBKS) स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, नेहाल वढेरा, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, विशाल निशाद