धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बिना किसी घुमावदार जवाब के सीधे तौर पर टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी को हार की सबसे बड़ी वजह बताया. पंजाब किंग्स की यह लगातार चौथी हार रही.
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट पर 210 रन बनाए. युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने सिर्फ 33 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें छह छक्के शामिल रहे. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 36 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि शुरुआती आक्रमण के बाद दिल्ली के तेज गेंदबाजों ने अपनी लेंथ बदली और रनगति पर कुछ हद तक लगाम लगाई.
2⃣ points in the bag ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
Picture perfect victory at a picturesque venue 🖼️@DelhiCapitals continue to fight in #TATAIPL 2026 💙
Scorecard ▶️ https://t.co/wHhflKIvCR#KhelBindaas | #PBKSvDC pic.twitter.com/Lv8HuWeRhe
जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच पंजाब से छीन लिया. यह HPCA स्टेडियम में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया.
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह स्कोर इस पिच पर औसत से करीब 30 रन ज्यादा था. उनके मुताबिक विकेट पर सीमर्स को लगातार मदद मिल रही थी और गेंद में अनियमित उछाल भी था. अय्यर ने माना कि अगर गेंदबाज सही लाइन-लेंथ पर टिके रहते तो टीम मैच जीत सकती थी.
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC, IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से रौंदा
पंजाब कप्तान ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर युजवेंद्र चहल को जल्दी गेंदबाजी देने के बारे में सोचा था, लेकिन पिच से तेज गेंदबाजों को मिल रही मदद देखकर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. अय्यर ने कहा कि नई बल्लेबाजी आने पर हार्ड लेंथ सबसे असरदार हथियार होती है, लेकिन उनकी टीम योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर सकी.
अक्षर ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम लंबे समय से मैच के अहम पलों में पिछड़ रही थी, लेकिन इस बार खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन किया. अक्षर ने माना कि शुरुआती ओवरों में गेंदबाज सही एरिया में गेंद नहीं डाल सके, जिसकी वजह से पंजाब ने तेज शुरुआत की. हालांकि बाद में गेंद स्विंग और सीम हो रही थी, जिसका फायदा उनकी टीम ने उठाया.
अक्षर ने मध्य ओवरों में गेंदबाजों के प्रदर्शन को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने बल्लेबाजी यूनिट की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनके आउट होने के बाद डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने शानदार जिम्मेदारी निभाई और टीम को जीत तक पहुंचाया.