माधव तिवारी (Madhav Tiwari) भारतीय क्रिकेटर है. उन्होंने बहुत कम समय में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. मध्य प्रदेश के मऊगंज गांव में 28 सितंबर 2003 को जन्मे माधव तिवारी एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्हें मौका दिया. यह उनके लिए इस सीजन का पहला मैच था, लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया. अपने पहले ही स्पेल में माधव ने पंजाब किंग्स के खतरनाक बल्लेबाज प्रियंश आर्य का विकेट लेकर सबको प्रभावित कर दिया.
उन्होंने पहले एक तेज शॉर्ट बॉल डाली, जिसने बल्लेबाज को परेशान किया. अगली गेंद पर प्रियंश ने चौका जरूर लगाया, लेकिन माधव ने शानदार वापसी करते हुए फिर छोटी लंबाई की गेंद फेंकी. इस बार बल्लेबाज सही शॉट नहीं खेल पाए और गेंद डीप कवर पर कैच हो गई. इस विकेट के साथ माधव तिवारी ने अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया.
माधव के पास अभी तक सीनियर घरेलू क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है. इसके बावजूद उन्होंने एज-ग्रुप और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट्स में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया.
आईपीएल 2026 में चैम्पियन टीम की कप्तानी करने वाले रजत पाटीदार मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में प्रभाव नहीं छोड़ सके. उनकी कप्तानी वाली ग्वालियर चीता 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 129 रन पर सिमट गई. पाटीदार 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि उज्जैन फाल्कंस ने 92 रन की बड़ी जीत दर्ज की.
धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स ने 211 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कहा कि खराब फील्डिंग और कमजोर गेंदबाजी टीम की लगातार चौथी हार की वजह बनी. दूसरी ओर अक्षर पटेल और डेविड मिलर की विस्फोटक पारियों ने दिल्ली को शानदार जीत दिलाई.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2026 मुकाबले में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. धर्मशाला में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं. यह सीजन में दिल्ली की पहली ओवर रेट गलती थी.
Punjab Kings vs Delhi Capitals: एक समय पंजाब किंग्स को कोई टीम हरा ही नहीं पा रही थी और अब पंजाब किंग्स लगातार चौथा मैच हार गई है. धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने उसे 3 विकेट से रौंदा है.
Madhav Tiwari IPL 2026 DC: दिल्ली कैपिटल्स के युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2026 मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम को यादगार जीत दिलाई. 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 2 विकेट लेने के साथ 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने. उनकी बदौलत DC की प्लेऑफ उम्मीदें कायम हैं.