scorecardresearch
 

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पीटा,110 रनों पर ढेर हुई पूरी टीम, पिछले मैच के हीरो शादाब खान इस बार फ्लॉप

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज 2026 के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 110 रनों पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका ने ये मैच 8 विकेट स अपने नाम कर लिया. पिछले मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाने वाले शादाब खान इस मुकाबले में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.

Advertisement
X
पिछले मैच के शतकवीर शादाब खान श्रीलंका के खिलाफ हुए फेल (Photo: AP)
पिछले मैच के शतकवीर शादाब खान श्रीलंका के खिलाफ हुए फेल (Photo: AP)

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज 2026 का पांचवां मुकाबला खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पूरी पाकिस्तानी टीम 25.3 ओवरों में सिर्फ 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

पिछले मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाने वाले शादाब खान इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए.

उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके लगाए. वहीं, हसन नवाज ने 17 रन और अराफात मिन्हास ने 10 रन का योगदान दिया. बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा... हारिस रऊफ-विल जैक्स की भिड़ंत, अंपायर से भी तीखी बहस, VIDEO

शादाब खान इस बार सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें सहन अराचिगे ने आउट किया. पिछले मुकाबले में शादाब ने मुश्किल समय में पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और शानदार शतक जड़ा था, लेकिन इस बार वह टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए.

Advertisement

श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. श्रीलंका ने ये मैच बड़ी ही आसानी से 18.1 ओवरों में 8 विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ श्रीलंका ने 31 अक्टूबर को होने वाले ट्राई-सीरीज के फाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहां एक बार फिर पाकिस्तान से ही मुकाबला होगा. 

यह भी पढ़ें: 11 छक्के, 9 चौके और 113 रन... वेलिंगटन T20 मैच में अभिषेक शर्मा ने उड़ाया गर्दा

इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था शतक

25 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत दर्ज की थी. 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पारी एक समय बेहद नाजुक स्थिति में आ गई थी.

154/9 स्कोर के बाद पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और शादाब खान के बीच 89 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी ने पाकिस्तान को हारा हुआ मैच जिता दिया था. शादाब खान ने नाबाद 113* रन बनाए थे. वहीं, हारिस रउफ भी 7 रन बनाकर आखिरी तक क्रीज पर जमे रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement