क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई. इस दौरान रऊफ अंपायर के फैसले से भी असहमत नजर आए.
दरअसल, 25 अक्टूबर (रविवार) को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में वनडे ट्राई सीरीज का रोमांचक मैच खेला गया. मैच के दौरान इंग्लैंड के सैम करन ने पाकिस्तान के बल्लेबाज शादाब खान को बाउंसर गेंद फेंकी. इस गेंद को लेकर हारिस रऊफ ने वाइड की अपील की, लेकिन अंपायर ने उनके पक्ष में फैसला नहीं दिया.
Sam Curran bowls a BOUNCER! Shadab Khan wants a WIDE as Umpire says NO! @TheRealPCB Haris Rauf has a verbal FIGHT with @englandcricket Will Jacks as Joe Root is the peacemaker😂 Drama in #PakistanCricket #PAKvENG https://t.co/lajM8FGfdf
— Chacha Abdul Shakoor (@ChachaAbdulSh10) October 25, 2026
इसी बीच विल जैक्स ने कुछ कहा, जिससे हारिस रऊफ नाराज हो गए. इसके बाद रऊफ इंग्लिश गेंदबाज जैक्स पर चिल्लाते हुए नजर आए और अंपायर के साथ भी बहस करने लगे. मैदान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, तूफानी शतक ठोक टीम को दिलाई जीत, VIDEO
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, विल जैक्स ने ऐसा क्या कहा था, जिससे हारिस रऊफ नाराज हो गए, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
इस रोमांचक मुकाबले को पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत लिया. 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पारी एक समय बेहद नाजुक स्थिति में आ गई थी.
154/9 स्कोर के बाद पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और शादाब खान के बीच 89* रनों की मैच जिताऊ साझेदारी ने पाकिस्तान को लगभग हारा हुआ मैच जिता दिया. शादाब खान ने नाबाद 113* रन बनाए. वहीं, हारिस रऊफ भी 7 रन बनाकर आखिरी तक क्रीज पर जमे रहे. शादाब खान को उनकी इस शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड भी मिला.