>श्याम-पत्नी को खुश करने का अचूक फॉर्मूला पता है?
मोहन- नहीं
श्याम- बटुए का मुंह खुला रखो, अपना मुंह बंद...!
>गप्पू- खुद के बारे में कभी बुरा मत सोचो...!
गोलू- क्यों....?
गप्पू- क्योंकि, ऊपरवाले ने आपका बुरा
सोचने के लिए पड़ोसी और रिश्तेदारों को रखा है...!
>घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा...!
सास- ऐसा क्यों...?
घर जमाई- मोहल्ले वालों रोज कहते हैं कि
मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
>आदमी हवाई जहाज से उतरा
एयर होस्टेस बोली- उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा...!
आदमी- जी बिल्कुल नहीं, घर में तो मेरी कोई सुनता नहीं,
यहां तो एक बटन दबाओ, चार-चार सुन लेती हैं!!!
>दामाद- पापाजी, आपकी बेटी बहुत गाली देती है...!
पिता- तो सुनने वाला काम ही मत किया करो दामादजी...!
>लड़की- खाना खाया तुमने...?
लड़का- नहीं, तुमने खाया...?
लड़की- नहीं, तुमसे पहले कैसे खाती,
बस मोमोज खाएं हैं...
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)