भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर को 5 मैचों की टी 20 सीराज का तीसरा मैच वेलिंगटन में खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने 3-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है.
टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया. इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा. अभिषेक ने शानदार 38 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. ये अभिषेक के टी20 इंटरनेशनल मैच का चौथा शतक था.
इस पारी में अभिषेक ने 11 छक्के और 9 चौके जड़े. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 198/3 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शानदार रही. अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन टी20 में सारे रिकॉर्ड हुए धुआं-धुआं, भारतीय टीम ने रचा इतिहास, वैभव-अभिषेक का तांडव!
अभिषेक ने इस मैच में 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. वैभव ने भी ताबड़तोड़ 19 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इस मैच में भारत ने महज 2.2 ओवरों (14 गेंदों) में ही टीम के 50 रन पूरे कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया.
A breathtaking knock of the highest order 👌👌 Abhishek Sharma bags the Player of the Match award 🏅 Scorecard ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/1vtGoDsnWD
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 8 बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अभिषेक को उनकी इस सानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला.
पुरुष T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
22 - क्रिस गेल
13 - बाबर आजम
11 - अभिषेक शर्मा
10 - क्विंटन डी कॉक
10 - विराट कोहली
10 - डेविड वॉर्नर
1⃣1⃣3⃣ runs 3⃣8⃣ balls 2⃣9⃣7⃣.3⃣7⃣ strike rate 9⃣ fours & 1⃣1⃣ sixes Abhishek Sharma, take a bow for that astonishing innings 🙇♂️ Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/RxygJwIOUw
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
पुरुषों के T20I में सर्वाधिक शतक
5 - ग्लेन मैक्सवेल
5 - रोहित शर्मा
4- करणबीर सिंह
4 - फिल साल्ट
4- सूर्यकुमार यादव
4- अभिषेक शर्मा
यह भी पढ़ें: 4 छक्के, 4 चौके... तूफानी पारी खेलकर भी वैभव सूर्यवंशी निराश, आउट होते ही 'बेबी बॉस' हो गए मायूस
सबसे तेज T20I शतक
30 - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
33 - सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुराका), 2024
33 - फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026
35 - डेविड मिलर (दक्षिण अफ़्रीका) बनाम बांग्लादेश, पॉचेफस्ट्रूम, 2017
35 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
35 - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
That wristwork deserves a standing ovation! 🤌 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/e5uAwDau8n
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
दो टीमों के बीच T20I मैचों में सबसे तेज अर्धशतक
12 - युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007
14 - कॉलिन मुनरो बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड, 2016
14 - अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, 2026
15 - क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
15 - शिवम दुबे बनाम न्यूज़ीलैंड, विशाखापत्तनम, 2026
15 - अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026