scorecardresearch
 

67 पर ढेर, फिर 135 रनों का चमत्कार! जब बेन स्टोक्स ने पलट दिया था पूरा खेल

25 अगस्त 2019 को बेन स्टोक्स ने एशेज इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली. हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में सिर्फ 67 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में 359 रनों का असंभव लक्ष्य बेन स्टोक्स (135*) और जैक लीच की आखिरी विकेट की साझेदारी की बदौलत हासिल कर लिया.

Advertisement
X
7 साल पहले 25 अगस्त को बेन स्टोक्स ने रचा था इतिहास (Photo: Getty)
7 साल पहले 25 अगस्त को बेन स्टोक्स ने रचा था इतिहास (Photo: Getty)

25 अगस्त 2019 का दिन क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स ने ऐसी पारी खेली, जिसने उन्हें क्रिकेट के सबसे यादगार हीरो में शामिल कर दिया.

हेडिंग्ले में इंग्लैंड के सामने 359 रनों का विशाल लक्ष्य था. पहली पारी में इंग्लैंंड की टीम सिर्फ 67 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की जीत लगभग तय मानी जा रही थी. लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत ने लगाया ऐसा सिक्स... चकनाचूर हो गया सोलर पैनल, VIDEO

चौथे दिन की शुरुआत में इंग्लैंड का स्कोर 156 रनों पर 3 विकेट था. बेन स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं. दोनों के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के विकेट जल्दी-जल्दी गिरा दिए.

इंग्लैंड के 9 विकेट गिर चुके थे और जीत के लिए अभी भी रन बाकी थे. क्रीज पर बेन स्टोक्स के साथ नंबर-11 बल्लेबाज जैक लीच मौजूद थे. लीच ने करीब एक घंटे तक क्रीज पर टिककर सिर्फ एक रन बनाया, जबकि स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हमला जारी रखा.

Advertisement

स्टोक्स ने नाथन लायन की गेंद पर शानदार रिवर्स-स्वीप छक्का भी लगाया. आखिरी ओवरों में रोमांच अपने चरम पर था. जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे, तभी लियोन ने लीच को रन आउट करने का आसान मौका गंवा दिया. 

यह भी पढ़ें: गेंदबाज नहीं तूफान है! कार्तिक त्यागी ने फेंकी 153.6 KMPH की रफ्तार से गेंद, टीम इंडिया का खिलाड़ी बना शिकार

बेन स्टोक्स ने पैट कमिंस की गेंद पर कवर के ऊपर से चौका लगाकर इंग्लैंड के इतिहास के सबसे बड़े टेस्ट रन चेज को पूरा किया और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया.

बेन स्टोक्स 135 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जैक लीच ने 1 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया. दोनों ने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 76 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की.

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न सिर्फ एशेज में शानदार वापसी की, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा इतिहास भी रचा. यह 131 सालों में पहली बार हुआ था जब किसी टीम ने पहली पारी में 70 से कम रन बनाकर टेस्ट मैच जीता था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement