इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 13 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक खेली जाएगी. इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बनाया गया है. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड भी टीम में शामिल किया गया है (Ashes Series 2025).
पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज से क्रिस वोक्स को बाहर रखा गया है. भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट में लगी कंधे की चोट से वह अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. वहीं वुड घुटने की चोट से वापसी कर रहे हैं. हैरी ब्रुक उप-कप्तान होंगे. युवा स्पिनर शोएब बशीर को मुख्य स्पिनर की भूमिका दी गई है. इसके अलावा मैथ्यू पॉट्स और विल जैक्स भी 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं.
टीम में जो रूट, जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पोप जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं. विकेटकीपर की भूमिका जेमी स्मिथ निभाएंगे. तेज गेंदबाजी आक्रमण में ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, जोश टंग, मार्क वुड, मैथ्यू पॉट्स और जोफ्रा आर्चर शामिल हैं.
25 अगस्त 2019 को बेन स्टोक्स ने एशेज इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली. हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में सिर्फ 67 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में 359 रनों का असंभव लक्ष्य बेन स्टोक्स (135*) और जैक लीच की आखिरी विकेट की साझेदारी की बदौलत हासिल कर लिया.
1930 में आज ही के दिन (22 अगस्त) ऑस्ट्रेलिया ने 'द ओवल' में इंग्लैंड को पारी से हराकर एशेज सीरीज अपने नाम की थी. इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे डॉन ब्रैडमैन, जिन्होंने सीरीज में 974 रन बनाकर ऐसा रिकॉर्ड कायम किया, जो आज तक नहीं टूटा है.
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 66 रनों की पारी खेलकर अपने 68वें अर्धशतक के साथ सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. जो रूट की नजर अब सचिन के 4 बड़े रिकॉर्ड पर है.
1914 में जन्मे इंग्लैंड के महान लेग स्पिनर डग राइट ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7 हैट्रिक लेकर ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज भी कायम है. टेस्ट क्रिकेट में 34 मैचों में 108 विकेट लेने वाले राइट अपनी तेज लेग स्पिन, घातक गुगली और आक्रामक गेंदबाजी के लिए मशहूर थे.
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने जो रूट की टेस्ट कप्तानी में वापसी पर नाराजगी जताई है. बुचर का मानना है कि यह फैसला इंग्लैंड के 'बैजबॉल' युग में हुए बदलावों को पीछे ले जाएगा और रूट को दोबारा कप्तान बनाना सही कदम नहीं है.
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. जानिए रूट को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कितने रन चाहिए और क्या वह इतिहास रच पाएंगे.
बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी एक बार फिर जो रूट के हाथों में लौटने जा रही है. ECB पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रूट को कप्तान बनाने की तैयारी में है, जबकि उनके 2027 एशेज तक टीम की कमान संभालने की संभावना जताई जा रही है.
क्रिकेट जगत की सबसे पुरानी टेस्ट सीरीज क्या भविष्य में भारत की धरती पर खेली जा सकती है? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने पहली बार इस संभावना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने की बात होगी तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सभी विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार है.
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अब तक 41 शतक जड़ चुके हैं, जो ये बताने के लिए काफी कि फिलहाल टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट बल्लेबाज कौन है. रूट ने साल 2021 से जितने टेस्ट शतक लगाए, उतना कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं लगा पाया है.
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड टीम पर लगे ड्रिंकिंग कल्चर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हाल की घटनाएं कुछ खिलाड़ियों की गलतियां हैं, न कि पूरी टीम की संस्कृति. उन्होंने कर्फ्यू जैसे नियमों को गैर-जरूरी बताया और कहा कि टीम के भीतर एक-दूसरे का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है.
एशेज सीरीज में मिली हार ने इंग्लिश क्रिकेट में हलचल मचा दी है, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल सीरीज में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम से भारी उम्मीदें थीं. इंग्लिश खिलाड़ी इस सीरीज में खेल से ज्यादा दूसरी वजहों से सुर्खियों में रहे.
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जेफ्री बॉयकॉट का गुस्सा भी फूट पड़ा और उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ब्रेंडन मैकलम को जुआरी तक कह दिया.
उस्मान ख्वाजा के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज जीत के जश्न में शैंपेन का इस्तेमाल न कर उन्हें सम्मान दिया. ख्वाजा ने 88 टेस्ट में 6,229 रन बनाकर करियर समाप्त किया और एशेज जीत के साथ विदाई ली. अंतिम टेस्ट के दौरान उन्हें इंग्लैंड टीम से गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला.
इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले नाइटक्लब में हुई घटना के बाद व्हाइट-बॉल कप्तानी गंवाने का खतरा मंडरा रहा है. नशे की हालत में बाउंसर से झड़प के चलते उन्हें भारी जुर्माना और अंतिम चेतावनी दी गई. बाद में ब्रूक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.
सिडनी में हुए एशेज टेस्ट का पांचवां मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज उस्मान ख्वाजा का आखिरी मैच रहा, इस दौरान उनकी पत्नी रेचल मैकलेलान के भी आंसू छलक उठे.
एशेज सीरीज में उस्मान ख्वाजा अपने रिटायरमेंट टेस्ट की आखिरी पारी में जोश टंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, इसके बाद वो इमोशनल हो गए.
ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर दबदबा बनाते हुए एशेज़ सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से मात दी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में नंबर वन का स्थान बनाए रखा.
पांचवें एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली,इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम का ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज जीतने का इंतजार और लंबा हो गया है.
एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में सरप्राइज एंट्री, इसके बाद नौवें नंबर पर अर्धशतक और फिर चतुर गेंदबाजी... ये बात ब्यू वेबस्टर से जुड़ी कहानी बयां कर रहे हैं. जो सिडनी के एशेज टेस्ट में कंगारू टीम की जीत के छुपे रुस्तम साबित हुए.
Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पांचवें एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली. पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा संतुलित और प्रभावशाली रही. इंग्लैंड ने बीच-बीच में वापसी की कोशिश की, लेकिन अहम मौकों पर चूक गई.
स्टीव स्मिथ ने सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज 2025-26 पांचवें और आखिरी टेस्ट में इतिहास रच दिया है.