ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया (Australia) एक संप्रभु अंतरमहाद्वीपीय देश है. इसमें ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप की मुख्य भूमि, तस्मानिया द्वीप और कई छोटे द्वीप शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 76 लाख 17 हजार 930 वर्ग किलोमीटर है. यह क्षेत्रफल के हिसाब से ओशिनिया में सबसे बड़ा देश है और दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है (Area of Australia). ऑस्ट्रेलिया सबसे पुराना, सबसे समतल, और सबसे शुष्क निवास वाला महाद्वीप है, जहां की मिट्टी सबसे कम उपजाऊ मानी जाती है. यह एक विशाल विविधता वाला देश है, और इसके आकार के कारण यहां कई प्रकार के जलवायु मिलते हैं. इसके केंद्र में रेगिस्तान, उत्तर-पूर्व में उष्णकटिबंधीय वर्षावन और दक्षिण-पूर्व में पर्वत श्रृंखलाएं हैं (Geography of Australia).
मूल आस्ट्रेलियाई लोग लगभग 65,000 वर्षों से इस महाद्वीप में निवास कर रहे हैं (Indigenous Australians). 17वीं शताब्दी में डच एक्सप्लोरर्स के आगमन के साथ यह यूरोप से समुद्री मार्ग से जुड़ गया. 1770 में, ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी हिस्से पर ब्रिटेन ने कब्जा किया और 26 जनवरी 1788 से न्यू साउथ वेल्स में ब्रिटिश कॉलोनी बनाकर बस गए. इस तारीख को ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है. बाद के दशकों में यूरोपीय आबादी में तेजी से बढ़ोतरी हुई. 1 जनवरी 1901 को, छह उपनिवेशों ने एक संघ बनाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रमंडल बना. ऑस्ट्रेलिया ने तब से एक स्थिर उदार लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था और समृद्ध बाजार अर्थव्यवस्था को बनाए रखा है (History of Australia).
राजनीतिक रूप से, ऑस्ट्रेलिया एक संघीय संसदीय संवैधानिक राजतंत्र है (Australia Governance). इसमें छह राज्य और दस क्षेत्र शामिल हैं (Australia States and Regions). ऑस्ट्रेलिया की लगभग 26 मिलियन आबादी शहरी है और पूर्वी समुद्री तट पर केंद्रित है (Australia Urban Population). ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है (Capital of Australia). देश के पांच सबसे बड़े शहर सिडनी, मेलबर्न, ब्रिस्बेन, पर्थ और एडिलेड हैं (Australia Major Cities). ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या मूल रूप से बाहर से आकर बसे लोगों से बनी है, आप्रवासियों की संख्या देश की आबादी का 30% है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है. विकसित अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंध देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, जो सेवाओं, खनन निर्यात, बैंकिंग, विनिर्माण, कृषि और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों से अपनी आय उत्पन्न करता है. ऑस्ट्रेलिया उच्च आय वाली अर्थव्यवस्था के साथ एक उच्च विकसित देश है. इसके पास दुनिया की तेरहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, दसवीं-उच्चतम प्रति व्यक्ति आय और आठवां-उच्चतम मानव विकास सूचकांक है (Australia Economy).
ऑस्ट्रेलिया एक क्षेत्रीय शक्ति है, और वह सैन्य खर्च के मामले में दुनिया में तेरहवें नंबर पर है (Australia Military Expenditure). ऑस्ट्रेलिया जीवन की गुणवत्ता, लोकतंत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता, नागरिक स्वतंत्रता, सुरक्षा और राजनीतिक अधिकारों के मामले में काफी ऊंचा स्थान रखता है. ऑस्ट्रेलिया संयुक्त राष्ट्र, G20, OECD, WTO, ANZUS, AUKUS, Five Eyes, Quad, APEC, द पैसिफिक आइलैंड्स फोरम, द पैसिफिक कम्युनिटी और कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस सहित कई अंतरराष्ट्रीय समूहों का सदस्य है (Australia Member of International Groups).
ऑस्ट्रेलिया की 72.7 फीसदी आबादी अंग्रेजी बोलती है (Language in Australia). यहां की 52 फीसदी आबादी क्रिश्चियन है. 2.6 फीसदी इस्लाम, 2.4 फीसदी बौद्ध और लगभग 2 फीसदी हिंदू आबादी है, जबकि 30 प्रतिशत लोग किसी धर्म में विश्वास नहीं करते (Religion in Australia).
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने बल्ले से गजब का प्रदर्शन किया. रेनशॉ ने 9 साल बाद टेस्ट में दूसरा शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले उन्होंने साल 2017 में शतक लगाने का कारनामा किया था.
साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चर्चाओं का माहौल अभी से तेज है. इस बार वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल में नंबर-1 टीम का मुकाबला नंबर-4 से और नंबर-2 टीम का मुकाबला नंबर-3 से होगा. लेकिन ये सवाल सभी के मन में है कि आखिर सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेगी?
यूएई के जांच में ओमानी को-पायलट की ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े केंद्र से जुड़े होने का खुलासा किया है. उसने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर सुसाइड अटैक की योजना बनाई थी, जो यात्रियों ने विफल कर दी.
ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 380 रन बनाकर ब्रायन लारा का टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड तोड़ा था. जानिए इस ऐतिहासिक पारी की पूरी कहानी.
निक मैडिनसन की कहानी केवल टेस्ट टीम में वापसी तक सीमित नहीं है. गंभीर बीमारी के इलाज के बाद घरेलू क्रिकेट में लौटना और फिर ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना उनके लिए लंबी यात्रा का नतीजा है. अब उनकी नजरें इस मौके का पूरा फायदा उठाने पर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस उस्मान ख्वाजा की आने वाली आत्मकथा को लेकर चिंतित नहीं हैं. माना जा रहा है कि इस किताब में 2018 के बॉल टैंपरिंग कांड से जुड़े कुछ पहलुओं का जिक्र हो सकता है. कमिंस ने कहा कि उस मामले की जांच बहुत पहले पूरी हो चुकी है और टीम पिछले आठ साल में आगे बढ़ चुकी है.
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज डरबन में हो रहा है. कप्तान टेम्बा बावुमा की नजरें जीत पर हैं. जानिए एनरिक नॉर्किया की वापसी, कगिसो रबाडा की गैरमौजूदगी और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 से जुड़ी पूरी जानकारी.
आठ साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. 2018 का सैंडपेपरगेट विवाद आज भी दोनों टीमों की भिड़ंत से जुड़ी सबसे बड़ी यादों में शामिल है. इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम उसी इतिहास से बाहर निकलकर नई शुरुआत करना चाहेगा.
भारत U-19 ने ऑस्ट्रेलिया U-19 को दूसरे यूथ टेस्ट में 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. इस जीत के हीरो रहे तन्मय बलोदा, जिन्होंने मैच में कुल 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी.
आज ही के दिन 7 अक्टूबर 1979 को कानपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में ज्योफ डाइमॉक ने इतिहास रच दिया था. वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में नहीं, बल्कि पूरे मैच में भारत के सभी 11 बल्लेबाजों को आउट करने वाले तीसरे गेंदबाज और पहले ऑस्ट्रेलियाई बने थे. जानिए उस मैच के बारे में.
अमेरिकी वायुसेना ने ऑस्ट्रेलिया में HACM हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का पहला रिलीज परीक्षण किया. स्क्रैमजेट से लैस दो स्टेज वाली मिसाइल. 2027 में खरीदने का टारगेट रखा गया है.
फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट ने तेल अवीव के बेन गुरियर हवाई अड्डे में विमान क्रैश करने की साजिश रची थी. कप्तान स्मिच मछार पर हमला किया. इजरायल ने फाइटर जेट्स भेजे थे कि अगर प्लेन में कुछ भी गड़बड़ होती तो वे उसे हवा में उड़ा देते.
2003 के बाद पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है. साउथ अफ्रीका में जोहानसिबर्ग, सेंचुरियन, केप टाउन, डरबन, गकेबरहा, ब्लोमफोंटेन, पार्ल और ईस्ट लंदन को मेजबानी मिली है. जिम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स मैचों की मेजबानी करेंगे. जबकि नामीबिया में विंडहोक मुकाबलों का केंद्र रहेगा. ICC ने टूर्नामेंट की थीम 'थ्री नेशन्स, वन हार्टबीट' रखा है.
हार्दिक पंड्या चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. शेडगे ने बेंगलुरु में फिटनेस परीक्षा पास करने के बाद मेडिकल टीम से मंजूरी हासिल की और पुडुचेरी पहुंच गए. वहीं नमन धीर की जगह अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया गया है.
ऑस्ट्रेलिया में पिछले 10 साल से रह रहे भारतीय आदित्य खनेजा ने वहां की पब्लिक हॉलिडे संस्कृति पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. उन्होंने घुड़दौड़, मेले और खेल आयोजनों से जुड़ी छुट्टियों की तुलना भारत में मिलने वाली धार्मिक और राष्ट्रीय छुट्टियों से की.
India World Cup schedule: आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने 2027 मेन्स वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा, जबकि 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में पाकिस्तान से भिड़ेगा. भारत ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर के साथ है. सुपर 7 में पहुंचने पर भारत-पाकिस्तान की फिर 7 नवंबर को टक्कर हो सकती है.
समुद्र का पानी बढ़ेगा तो सिर्फ जमीन ही नहीं डूबेगी, नए इलाकों पर समुद्री जीवों का कब्जा भी बढ़ सकता है. बढ़ता समुद्र स्तर 2100 तक लाखों वर्ग KM तटीय जमीन को इनवेसिव स्पीशीज के लिए नया ठिकाना बना सकता है.
आज ही के दिन 92 साल पहले 29 सितंबर 1934 को लांस गिब्स का जन्म हुआ था, जो टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने थे. 79 टेस्ट में 309 विकेट लेने वाले गिब्स का भारत के खिलाफ 8/38 का स्पेल ऐतिहासिक रहा. जानिए उनकी कहानी.
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे का एक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, DRS के लिए डिकॉक ने कप्तान बावुमा से तुरंत फैसला लेने को कहा. रिव्यू का टाइमर खत्म होने वाला था, बावुमा ने फैसला लिया और बार्टलेट LBW आउट हो गए.
क्रिकेट के मैदान पर कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान फैन्स को एक कमाल का कैच देखने को मिला.
ट्रंप प्रशासन डीजल निर्यात पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है. इसका मकसद घरेलू ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करना है. अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े डीजल निर्यातकों में से एक है. निर्यात में कमी से वैश्विक बाजार में डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं. ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी इस फैसले से प्रभावित हो सकते हैं.