आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब सुपर-8 में पहुंच गया है. पहली भिड़ंत आज कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. पाकिस्तानी टीम में फखर की वापसी हुई है, जबकि न्यूजीलैंड ने 3 बदलाव किए हैं. बारिश के चलते मैच शुरू नहीं हुआ है. इस मुकाबले की पल-पल की लाइव अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
न्यूजीलैंड की चुनौती
कीवी टीम के ओपनर टिम सिफर्ट और फिन एलेन ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है. दोनों मिलकर तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. लेकिन मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा. ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल जैसे बल्लेबाज निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं.
कोलंबो में यह न्यूजीलैंड का इस टूर्नामेंट में पहला मैच होगा, जिससे परिस्थितियों को समझने में उन्हें थोड़ी मुश्किल हो सकती है.
पाकिस्तान को घरेलू हालात का फायदा
दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही कोलंबो में है और प्रेमदासा स्टेडियम में दो मुकाबले खेल चुकी है. यहां की धीमी पिच पर उनके स्पिनर बेहतर तरीके से गेंदबाजी करना जानते हैं.
यह मुकाबला स्पिन बनाम मिडिल ऑर्डर की जंग साबित हो सकता है. अगर न्यूजीलैंड का मध्यक्रम टिककर खेलता है तो पाकिस्तान के लिए चुनौती बढ़ेगी. वहीं, अगर पाकिस्तान के स्पिनर हावी रहे तो कीवी बल्लेबाजों की राह मुश्किल हो जाएगी.