scorecardresearch
 

RCB vs DC, IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु का तीसरा विकेट धड़ाम, साल्ट 63 रन बनाकर आउट

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals IPL Live Cricket Score: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं. आरसीबी डिफेंडिग चैम्पियन है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है.

Advertisement
X
आईपीएल में बेंगलुरु-दिल्ली की टक्कर. (Photo: Reuters))
आईपीएल में बेंगलुरु-दिल्ली की टक्कर. (Photo: Reuters))

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-26 में आज (18 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में शानदार रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जीत हासिल की. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने उसे परास्त किया था. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडिंस को शिकस्त दी थी. फिर गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों उसे हार झेलनी पड़ी. बेंगलुरु-दिल्ली मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 मुकाबलों जीत हासिल की. जबकि 12 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को सफलता मिली. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें स्कोर 1-1 रहा था.

Advertisement

बेंगलुरु vs दिल्ली h2h
कुल IPL मैच: 33
बेंगलुरु ने जीते: 20
दिल्ली ने जीते: 12
बेनतीजा: 1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement