पाकिस्तान को भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (15 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर हरा दिया. जो भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही. वहीं रनों के लिहाज से भी पाकिस्तान पर ओवरऑल सबसे बड़ी जीत रही. जीत के साथ भारत का टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर स्कोर 8-1 का हो गया.
वहीं भारत और पाकिस्तान के इस टी20 वर्ल्ड कप मैच की कमेंट्री रविवार को कई भाषाओं में हुई. इसके बाद जब फाइनली हार्दिक पंड्या ने उस्मान तारिक को क्लीन बोल्ड किया तो विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स के मोमेंट वायरल हुए. लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी हरियाणवी कमेंट्री ने. पहले एक बार देख लीजिए
Gobhi Khod di, Singhaare Bikwa Diye !!
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP)
Hariyanvi Commentry 😍
हरियाणावी कमेंट्री में कहा- मार-मार मोर बना दिया...
वीडियो जहां से शुरू हुआ, उसमें कमेंटेटर कह रहा है. एक बात है भाई, आज की तारीख ने यो तारिक (उस्मान तारिक) याद रखोगे भाई.
जैसे ही हार्दिक ने उस्मान तारिक को क्लीन बोल्ड किया, उसके बाद हरियाणवी कमेंट्री में में जो कहा, वो कुछ ऐसा था- लो जी हो लिया काम खत्म, पूरे की पूरी पारी निपटा ली है और भारत ने मुकाबला जीत लिया है. भारत ने अपना झंडा गाड़ दिया है, दसरी टीम का झंडा पाड़ (उखाड़) दिया... भाई साहब ने मार-मार कर मोर बना दिया, गोभी खोद दी, इनके सिंघाड़े बिकवा दिए.
जहां कमेंटेटर्स कहते हुए सुनाई दिए- पाकिस्तानी टीम, हिन्दुस्तान के आगे दब गइल बा... वहीं इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए.
However you say it, it’s Ind vs Pak and it hits the same everytime.
— JioHotstar (@JioHotstar)
वहीं इस मैच के बाद हिंदी, भोजपुरी और तमिल का कमेंट्री वीडियो भी जियोहॉटस्टार की तरफ से भी शेयर किया गया. जहां भोजपुरी कमेंट्री का स्वैग भी कम नहीं था.
एक यूजर ने तो लिखा कि यह कमेंट्री नहीं थी, बल्कि पाकिस्तानी टीम का रोस्ट था. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सबसे ज्यादा मजे हरियाणवी कमेंट्री सुनने में आए.
वैसे भारत-पाकिस्तान मैच की कमेंट्री कई स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में हुई. इसके अलावा इसकी कमेंट्री सिंहलीज, पुर्तगाली जैसी भाषाओं में की गई, जिसकी डिटेल मैच शुरू होने से पहले बताई गई.