ईशान किशन क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टी20 सें बाहर हैं तो खेलेगा कौन? इस बारे में किसी भी भारतीय फैन्स से सवाल पूछेंगे तो उसका जवाब होगा, वैभव सूर्यवंशी... इस बात में कोई इफ और कोई बट (कोई किंतु-परंतु) नहीं हैं. वैसे वैभव को लेकर इस बात में कोई कंफ्यूजन होना भी नहीं चाहिए कि उनकी जगह प्लेइंग 11 में बनती है या नहीं. बनती ही है.
लेकिन यहीं एक ट्विस्ट है और वो है भारतीय टीम का मैनेजमेंट, जिसमें गौतम गंभीर सबसे टॉपमोस्ट पोजीशन में हैं, जो टीम की प्लेइंग 11 को लेकर फैसला करते हैं. गंभीर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 डिसाइड करते हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं हैं, खुद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी यह बात कह चुके हैं. कप्तान का भी इसमें रोल होता है.
टेक्निकली देखा जाए तो उनका इस समय वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन के रिप्लेसमेंट के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं. लेकिन वैभव अब तक जितने भी मैच खेले हैं वो ओपनिंग करते हुए खेले हैं. और इस समय टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी गंभीर कार्यकाल में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की है.
ऐसे में इस बात के मुश्किल ही चांस हैं कि वैभव को ओपनिंग करवाई जाए, फिर सवाल वही है कि अगर वैभव आ गए तो वो खेलेंगे कहां? उनकी बैटिंग पोजीशन क्या होगी. ईशान किशन की इंजरी की वजह से कुमार कुशाग्र को कवर के तौर पर शामिल किया गया है.
क्या संजू और अभिषेक को ओपनिंग से हटाना मुश्किल ?
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का ओपनिंग करना तय है, क्योंकि पिछले टी20 में दोनों ने 225 के रनचेज वाले मैच में महज 5.5 ओवर्स में 93 रन जोड़ दिए थे. अभिषेक ने 12 गेंदों पर 29 तो संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए थे. दोनों की ओपनिंग पार्टनरशिप से मैच की नक्शा बदल गया था.
ऐसे में इस चीज को ओवरऑल देखा जाए तो उनको हटाना मुश्किल है. लेकिन एक और चीज है कि संजू नंबर 3 पर खेल सकते हैं, ऐसे में वो वैभव के अभिषेक संग ओपनिंग करने की स्थिति में नंबर 3 पर जा सकते हैं. भारत आमतौर पर इसी कॉम्बिनेशन के साथ कुछ मैच खेला है, ऐसे में वैभव के आने पर यही कॉम्बिनेशन बनता दिख रहा है.
वहीं क्राइस्टचर्च टी20 से एक दिन पहले शुक्रवार को सितांशु कोटक ने प्लेइंग 11 के कंफ्यूजन पर कहा था सोशल मीडिया की मांग के आधार पर प्लेइंग-11 नहीं चुनी जा सकती. लोग अपनी पसंद की प्लेइंग-11 चाहते हैं. लेकिन ऐसा होता नहीं है. कोटक ने कहा था कि कि वैभव प्रतिभाशाली हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल है, लेकिन सिर्फ लोगों की पसंद के कारण टीम में बदलाव नहीं किया जा सकता. उन्होंने वैभव को लेकर बन रहे हाइप को भी सही नहीं बताया.
कोटक के मुताबिक, वैभव अब समझने लगे हैं कि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह क्यों नहीं मिल रही. कोटक ने बताया कि वैभव ने खेलने का मौका नहीं मिलने पर कोई शिकायत नहीं की है. वह अपनी फील्डिंग, फिटनेस और बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं और टीम के माहौल में चीजों को ध्यान से देख रहे हैं. हालांकि उन्होंने वैभव को खिलाने के संकेत दिए हैं.
Could the young sensation get his chance? 👀 Batting coach Sitanshu Kotak speaks about Vaibhav Sooryavanshi as India assess their options amid Ishan Kishan's injury. Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I, TOMORROW 11:30 AM onwards LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZVIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 23, 2026
क्या वैभव को नंबर 3 पर ट्राय किया जा सकता है?
वैभव सूर्यवंशी अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 246 रन बना चुके हैं, उनका एवरेज 30.75 और स्टाइक रेट 186.36 है. वहीं 23 आईपीएल मैचों में उनके नाम 1028 रन हैं, यहां उनका एवरेज 44.69 और स्टाइक रेट 228.95 रहा है. वहीं ओवरऑल 42 टी20 में उनके नाम 1723 रन, 42.02 के एवरेज और 214.83 के स्ट्राइक रेट के साथ हैं.
ये आंकड़े बताने की जरूरत केवल इसलिए है क्योंकि अपने 42 मैचों के टी20 करियर में वैभव ने अब तक ओपनिंग के अलावा किसी दूसरे क्रम पर बल्लेबाजी नहीं की है. ऐसे में यह उनके लिए पहली बार होगा, यदि उनको नंबर 3 पर खिलाया गया तो... वैसे इस बात की संभावना कम दिखती है.
संजू के लिए नंबर 3 है अनलकी?
वहीं संजू को नंबर 3 पर खिलाने की एक ही डिस्एडवांटेज है कि वो नंबर 3 पर ज्यादा सफल नहीं रहे हैं. यहां उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 100 रन 14.28 के एवरेज से बनाए हैं, इस पोजीशन पर उनका हाइएस्ट स्कोर 88 है. ऐसे में इस पोजीशन पर खिलाना संजू के लिए व्यक्तिगत तौर पर जोखिम रहेगा, क्योंकि अगर वो चल गए तो सही, और नहीं चले तो फिर एक बार फिर से उन पर सवाल उठेंगे.
संजू बतौर ओपनर ही सफल रहे हैं, नंबर 1 पोजीशन (पहली बॉल पर स्ट्राइक लेते हुए) पर उन्होंने 33 पारियों में 1074 रन 33.56 के एवरेज और 181.72के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. संजू के तीनों शतक भी इसी पोजीशन पर हैं.
वहीं संजू ने 9 पारियां (दूसरे नंबर पर यानी , पहली गेंद फेस ना करते हुए) खेली हैं, जहां उनके नाम 246 रन हैं, इस दौरान उनका एवरेज 30.75 का है और स्ट्राइक रेट 182.22 का है.
क्या अभिषेक शर्मा नंबर 3 पर खेल सकते हैं?
हां, सवाल तो यह भी है. क्या अभिषेक शर्मा को नंबर 3 पर खिलाया जा सकता है. क्योंकि अगर वैभव और संजू ओपनिंग करते हैं तो उससे राइटी-लेफ्टी का कॉम्बिनेशन बना रहेगा. लेकिन अभिषेक शर्मा भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में ज्यादातर मैच ओपनिंग करते हुए खेले हैं. अभिषेक ने कुल 68 मैचों की 67 पारियों में 2100 रन, 32.3 के एवरेज और 194.62 के स्टाइक रेट से बनाए हैं.
ओपनिंग में नंबर 1 पोजीशन यानी पहली गेंद फेज कते हुए उन्होंने 24 मैचों की 24 पारियों में 641 रन बनाए हैं, यहां उनका एवरेज 27.86 और स्ट्राइक रेट 175.61 का है. वहीं दूसरी गेंद फेज करते हुए यानी नॉन स्ट्राइकर पर (नंबर 2 पोजीशन) पर 41 मैचों की 41 पारियों में उनके नाम 1435 रन, 35.87 के एवरेज और 206.77 के स्ट्राइक रेट से हैं.
वैसे अभिषेक ने केवल दो ही टी20 मैचा मैच नंबर 3 पोजीाशन पर खेले हैं, जहां उनके नाम 24 रन हैं. ऐसे में अभिषेक को इस नंबर पर ट्राय करना मुश्किल ही लगा है.
क्राइस्टचर्च में दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.
क्राइस्टचर्च दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.
भारत का फुल स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (दूसरे मैच से बाहर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.
न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर.