scorecardresearch
 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल-अय्यर कप्तान, शमी को फिर नहीं मिली जगह

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. वनडे सीरीज के पहले तीन मैच में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई है.

Advertisement
X
India's veteran pacer Mohammed Shami in this frame. (Photo:Getty)
India's veteran pacer Mohammed Shami in this frame. (Photo:Getty)

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्म होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. 

वहीं, आखिरी दो वनडे मैचों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. ईशान किशन इन दो मैचों में उपकप्तान होंगे. वहीं मोहम्मद शमी को इस बार भी टीम में जगह नहीं मिली है.

टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को जगह मिली है. इसके अलावा केएल राहुल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह भी पहले तीन वनडे की टीम का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी! अर्शदीप चोटिल, बेंगलुरु T20 से पहले बड़ा बदलाव

पहले तीन ODI मैचों के लिए भारत का ODI स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.

Advertisement

चौथे और पांचवें ODI के लिए भारत का ODI स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

भारत का टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

* फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन

आखिरी दो वनडे के लिए टीम में शुभमन गिल और केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है. वहीं, तिलक वर्मा, आकिब नबी, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को टीम में जगह मिली है. दौरे पर वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मैच भी खेलेंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement